उदयपुर

Udaipur Voter List: जिले में अब 18 लाख मतदाता, वोटर लिस्ट से 1.58 लाख नाम कटे, देखें विधानसभावार सूची

उदयपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। अब जिले में 18,04,151 मतदाता हैं। पहले 19,62,340 थे, यानी 1,58,189 नाम कटे। 41,295 नए नाम जुड़े। फॉर्म 6, 7, 8 से नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

2 min read
Feb 22, 2026
एसआईआर को लेकर जनप्रति​नि​धियों के साथ बैठक (फोटो- पत्रिका)

Udaipur Voter List 2026: भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिले की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन शनिवार को किया गया। इसके तहत अब जिले में कुल 18 लाख 4 हजार 151 मतदाता हो गए हैं।

बता दें कि इनमें 9 लाख 29 हजार 962 पुरुष एवं 8 लाख 74 हजार 172 महिला और 17 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। एसआईआर से पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 19 लाख 62 हजार 340 थी। इस तरह, जिले में कुल एक लाख 58 हजार 189 मतदाताओं के नाम कटे हैं।

ये भी पढ़ें

Nagaur Road Accident: जोधपुर से सुजानगढ़ जा रही बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 26 यात्री लहूलुहान, चालक के टूटे दोनों पैर

जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गत 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक गणना चरण पूरा किया गया। 16 दिसंबर को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित किया गया। 16 दिसंबर से 15 जनवरी की अवधि में दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं।

उदयपुर जिले में कुल 41 हजार 295 नाम जोड़े गए, 3 हजार 736 हटाए और 8 हजार 367 में संशोधन किया गया। यह सूचनाएं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है।

राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई सूची

जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने बताया कि शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची की एक सॉफ्ट कॉपी एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https:@@election.rajasthan.gov.in तथा https:@@voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। मतदाता अपने नाम की जांच ऑनलाइन ईपीआईसी सर्च के माध्यम से भी कर सकते हैं।

नाम हटाने और जोड़ने की प्रक्रिया रहेगी जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। इसके लिए फॉर्म 6, 7 एवं 8 ऑनलाइन वोर्टर्स पोर्टल या संबंधित बीएलओ के माध्यम से भरे जा सकते हैं। किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध अपील का प्रावधान भी किया जा सकता है।

उदयपुर जिले की विधानसभावार मतदाता स्थिति (अंतिम प्रकाशन)

विधानसभाएसआईआर से पहलेनाम कटे2 माह में जुड़ेअब कुल मतदाता
गोगुंदा2,73,94618,3584,0982,55,588
झाड़ोल2,90,51513,8179,8792,76,698
खैरवाड़ा3,12,07720,8734,5662,91,204
उदयपुर ग्रामीण2,97,38634,8037,6162,62,583
उदयपुर शहर2,52,94838,4147,1292,14,538
मावली2,65,13915,6314,7212,49,508
वल्लभनगर2,70,32916,2973,2862,54,032
कुल19,62,3401,58,18941,29518,04,151

ये भी पढ़ें

बजट के बाद दीया कुमारी की बड़ी घोषणा, फ्री में मिलेगी ये चीज, महिलाओं के लिए दी खुशखबरी

Published on:
22 Feb 2026 10:11 am
Also Read
View All

अगली खबर