उदयपुर

Sachin Pilot : केंद्र सरकार सब्सिडी और मदद में करे इजाफा, सचिन पायलट बोले- लगातार बढ़ रही है महंगाई

Sachin Pilot : महंगाई पर सरकार को आइना दिखाते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही।
less than 1 minute read
Union Budget 2026 Sachin Pilot said inflation is constantly rising central government should increase subsidies and assistance
कांग्रेस नेता सचिन पायलट। फाइल फोटो पत्रिका

Sachin Pilot : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, भाव बढ़ रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है। शादी ब्याह का समय है, लोगों की पहुंच से सारी चीजें बाहर जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में बहुत सारा विकास हो रहा है। पर बहुत बड़ा तबका हमारा ऐसा है जो इस विकास से वंचित रहा है। करोड़ों ऐसे लोग है जो सरकार की योजनाओं पर निर्भर रहते हैं और सरकार की मदद पर। तो मुझे लगता है कि सरकार सब्सिडी और मदद में इजाफा करे।

महंगाई पर सरकार को आइना दिखाते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही।

सरकार को सिर्फ थपथपानी है अपनी पीठ

केंद्रीय बजट से पूर्व वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर महंगा करने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि अभी तो बहुत कुछ बढ़ सकता है। महंगाई अनकंट्रोलेबल है। सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। उन्हें सिर्फ भाषण देने है, प्रचार करना है। होर्डिंग बैनर और सोशल मीडिया पर अपनी पीठ थपथपानी है।

मदद को आगे नहीं आ रही है सरकार

सचिन पायलट ने आगे कहा कि जो लोग आज गरीब, परेशान, फटेहाल और परेशान है उनकी मदद को सरकार आगे नहीं आ रही है।

अजित पवार के निधन सभी बहुत दुखी

अजित पवार के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी दुखद घटना थी। वे देश के बड़े नेता थे। हम सभी को बड़ा सदमा लगा। अब दोनों दल क्या करेंगे, यह उनका अंदरुनी मामला है। सचिन पायलट ने टिप्पणी न करते हुए कहाकि जो भी किया जाए वो देश व प्रदेश हित में किया जाए।

Updated on:
01 Feb 2026 11:01 am
Published on:
01 Feb 2026 10:56 am