उदयपुर

उदयपुर में दर्दनाक हादसा; ट्रेलर ने महिला पर्यटक को कुचला, मौके पर ही मौत, बिखरे मांस के टुकड़े

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर बडगांव थाना क्षेत्र के घसियार स्थित श्री नाथजी मंदिर के सामने सोमवार को सड़क पार कर रही महिला पर्यटक को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया।
less than 1 minute read
Feb 09, 2026
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

उदयपुर। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर बडगांव थाना क्षेत्र के घसियार स्थित श्री नाथजी मंदिर के सामने सोमवार को सड़क पार कर रही महिला पर्यटक को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर करीब 50 मीटर तक मांस के टुकड़े बिखर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी में रखवाया।

थानाधिकारी किताब देवी ने बताया कि मेरठ निवासी अनीता यादव (55) पत्नी ब्रज मोहन यादव अपनी बेटी निधि उर्फ निकिता के साथ मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आई थी। सोमवार को वे घसियार स्थित श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचे। टैक्सी से ग्रुप के लोग एक-एक कर उतर रहे थे। मृत महिला ड्राइवर साइड से उतरी और 5-7 कदम ही चली होगी तभी तेज गति से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर महिला को घसीटता रहा। उनके शरीर के टुकड़े होते रहे। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर रुका, इसके करीब एक मिनट बाद मौके से भाग गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थानाधिकारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। शव को सड़क से हटवाकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजन की सहमति पर पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार ट्रेलर का पता लगाया जा सके।

Updated on:
09 Feb 2026 08:19 pm
Published on:
09 Feb 2026 08:17 pm