उज्जैन

महाकाल दरबार में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, एकता कपूर समेत इन अभिनेत्रियों ने भी मांगा आशीर्वाद, VIDEO

Mahakal Darshan : बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, निर्माता-निर्देशक एकता कपूर समेत नीलम कोठारी, दीपशिखा नागपाल, सीमा किरण, विद्या मालवदे, जैसी अदाकाराएं पहुंची। वेब सीरीज की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।

2 min read
महाकाल दरबार में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Photo Source- Patrika Input)

Mahakal Darshan :मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि के तीसरे दिन एक तरफ जहां बाबा महाकाल ने भगवान शेषनाग धारण कर भक्तों को दर्शन लाभ दिए तो वहीं दूसरी तरफ आम दर्शनार्थियों के साथ बड़ी संख्या में फिल्म और टीवी अदाकाराओं का भी तांता लगा। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपने परिवार के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंची तो वहीं कुछ देर बाद फिल्म और धारावाहिक निर्माता-निर्देशक एकता कपूर समेत नीलम कोठारी, दीपशिखा नागपाल, सीमा किरण, विद्या मालवदे जैसी अदाकाराएं भी एक साथ बाबा का आशीर्वाद लेने उनके दरबार पहुंची।

महाकाल के दरबार पहुंची एकता कपूर समेत सभी अभिनेत्रियों ने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की। यही नहीं, चांदी द्वार से माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद भी लिया। फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का मंदिर समिति और पुजारी परिवार ने स्वागत-सत्कार किया। जबकि, एकता कपूर, नीलम कोठारी, दीपशिखा नागपाल, सीमा किरण, विद्या मालवदे को बाबा महाकाल की चुनरी भेंट कर सम्मान किया गया। सभी एक्ट्रेस ने दर्शन व्यवस्था की काफी तारीफें भी कीं।

ये भी पढ़ें

एमपी में इतने दिन और जारी रहेगा सर्दी का सितम, इन जिलों में कड़ाके की ठंड

वेब सीरीज की सफलता का मांगा आशीर्वाद

एकता कपूर और उसके साथ आई नीलम कोठारी, दीपशिखा नागपाल, सीमा किरण, विद्या मालवदे अभिनेत्रियों ने बताया कि जल्द ओटीटी पर रागिनी MMS-3 और लॉकअप वेब सीरीज आ रही है। उसी की सफलता के लिए उन्होंने बाबा से कामना की है। एकता कपूर ने कहा कि, पहले भी बाबा के आशीर्वाद से ही उनकी कई वेब सीरीज, टीवी सीरियल और फिल्मों को बड़ी सफलता मिलती रही है।

मंगलनाथ मंदिर भी पहुंची अभिनेत्रियां

एकता कपूर के साथ आई अभिनेत्रियों ने महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर भी पहुंची। मंगलनाथ मंदिर में भी सभी ने पूजा-अर्चना कर भदवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंगलनाथ मंदिर के पुजारी विपिन शर्मा ने मीडिया को बताया कि, 'मंगलनाथ महादेव मंगल ग्रह के अधिपति हैं, जिनकी पूजा के लिए सभी अभिनेत्रियां आई थीं। सभी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।'

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन गेम ने नाबालिग को बनाया कर्जदार, अपनी मां के ही 15 लाख के जेवर चुरा लिए

Updated on:
09 Feb 2026 02:43 pm
Published on:
09 Feb 2026 02:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर