उज्जैन

चमत्कार! सास ने सुनाया शिवजी का भजन और हो गई डिलीवरी, बेटे की मौत के दिन आ गया पोता

Delivery done in Ujjain by singing the hymn of Lord Shiva डिलीवरी के लिए बहू अस्पताल में भर्ती थीं, सभी लोग घबरा रहे थे। ऐसे में प्रीति ने अस्पताल के डिलीवरी कक्ष में ही शिवजी को याद करते हुए भजन सुनाना शुरु कर दिया। कुछ ही मिनटों में बहू ने बेटे को जन्म दे दिया।
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2024, 4:37 PM IST
ujjainpota.png
शिव भजन के तुरंत बाद हुई डिलीवरी

Delivery done in Ujjain by singing the hymn of Lord Shiva - महाकाल की नगरी उज्जैन में रहनेवाली प्रीति दीक्षित शिवजी की बड़ी भक्त हैं। उनके शिव प्रेम ने चमत्कार भी दिखाया। डिलीवरी के लिए बहू अस्पताल में भर्ती थीं, सभी लोग घबरा रहे थे। ऐसे में प्रीति ने अस्पताल के डिलीवरी कक्ष में ही शिवजी को याद करते हुए भजन सुनाना शुरु कर दिया। कुछ ही मिनटों में बहू ने बेटे को जन्म दे दिया।

अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और वहां उपस्थित अन्य लोग भी शिव भजन के तुरंत बाद हुई डिलीवरी से हैरान रह गए। सबसे खास बात तो यह है कि प्रीति दीक्षित अपने पोते के जन्म के लिए शिवजी से जैसी मुराद मांग रहीं थी, वैसा ही हुआ। उसी दिन और समय पर उनकी बहू को डिलीवरी हुई जैसा वे चाह रहीं थीं।

उज्जैन के एक निजी अस्पताल में यह घटना हुई। मंछामन कालोनी की प्रीति दीक्षित की बहू उपासना यहां भर्ती थीं। डिलीवरी में दिक्कत आ रही थी और उपासना तो बेहद घबरा रही थी। ऐसे में प्रीति ने शिवजी का भजन गाना शुरु कर दिया। भजन सुनते ही बहू, डॉक्टर्स, नर्स सभी सकारात्मक उर्जा से भर उठे। 15—20 मिनट में ही डिलीवरी हो गई और नर्स ने प्रीति के हाथों में उनका नवजात पोता सौंप दिया।

अस्पताल के डॉक्टर्स बताते हैं कि जिंदगी में पहली बार ऐसा अनुभव हुआ। भजन सुनते ही हमारी घबराहट खत्म हो गई। अस्पताल में पहली बार ऐसा हुआ जब भजन सुनते हुए डिलीवरी हुई हो।

शिवजी ने पूरी की मन की मुराद
पोते के जन्म के बाद दादी प्रीति ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उनके छोटे बेटे की मौत हो गई थी। जिस दिन और समय पर बेटे की मौत हुई, वे उसी दिन—समय पर पोता चाह रहीं थी। इसके लिए शिवजी से लगातार प्रार्थना कर रहीं थीं। उन्होंने मेरी सुन ली। पोते के रूप में मुझे मेरा बेटा दोबारा मिल गया है।

Published on: