28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा

सीहोर के पंडितजी के रूप में विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा अब देश के प्रमुख कथावाचक बन चुके हैं। वे देशभर में कार्यक्रम करते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा सुनाते हैं और उनके कार्यक्रमों में लाखों लोग आते हैं। नया साल शुरु हो चुका है और इसी के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम भी तय हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 3 Jan 2024, 6:26 PM IST

mishrajik.png

सीहोर के पंडितजी के रूप में विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा

सीहोर के पंडितजी के रूप में विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा अब देश के प्रमुख कथावाचक बन चुके हैं। वे देशभर में कार्यक्रम करते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा सुनाते हैं और उनके कार्यक्रमों में लाखों लोग आते हैं। नया साल शुरु हो चुका है और इसी के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम भी तय हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: स्कूलों की छुट्टी, फिर लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस, जारी किया आदेश

नए साल के शुरुआती दो माह में वे बहुत व्यस्त रहेंगे। हम आपको पंडित मिश्रा के आनेवाले चार कार्यक्रमों के बारे में बता रहे हैं। ये चारों कार्यक्रम दूसरे राज्यों में आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से एक कथा पंजाब में तथा शेष तीन कथा महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रामलला के दर्शन करने 22 जनवरी की छुट्टी! कर्मचारियों को मिलेगा तीन दिन का अवकाश

जानकारी के अनुसार जनवरी और फरवरी में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराष्ट्र, झारखंड और पंजाब में महाशिवपुराण कथा सुनाएंगे। नए साल में उनके कार्यक्रमों की शुरुआत पंजाब के भटिंडा से होगी। यहां उनकी कथा की शुरुआत 4 जनवरी से होगी। भटिंडा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 10 जनवरी तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: पैट्रोल और सब्जियों की सप्लाई रुकी, जानिए कितने दिनों तक चलेगी हड़ताल

पंजाब के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा महाराष्ट्र का रुख करेंगे। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उनकी कथा 14 जनवरी से शुरु होगी जोकि 20 जनवरी तक चलेगी। मुंबई के बाद पंडित मिश्रा यवतमाल जाएंगे। यहां 27 जनवरी से उनकी कथा प्रारंभ होगी और यह कार्यक्रम 2 फरवरी तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

महाराष्ट्र के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा झारखंड जाएंगे। यहां के जमशेदपुर में उनकी शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। जमशेदपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा 5 फरवरी से 11 फरवरी तक शिव महापुराण सुनाएंगे।

यह भी पढ़ें: आइएसआइएस की धमकी! 26 जनवरी को देशभर में होंगे सीरियल ब्लास्ट

इससे पहले पिछले साल यानि सन 2023 में भी पंडित प्रदीप मिश्रा महाराष्ट्र में सक्रिय रहे थे। दिसंबर में महाराष्ट्र के ही पंढरपुर और अमरावती में उनकी कथा का आयोजन किया गया था। अमरावती में सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने पंडित मिश्रा की कथा आयोजित कराई थी। यहां पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 16 से 20 दिसंबर 2023 तक शिव महापुराण कथा सुनाई गई। दस्तूर नगर में भानखेड़ा से छतरी तालाब मार्ग पर हनुमान गढ़ी में 150 एकड़ में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान यहां रोज 5 लाख श्रद्धालु कथा सुनने आए।

यह भी पढ़ें: अयोध्या के रामलला के लिए भोपाल में बन रहा पुष्पक विमान