उज्जैन

दुष्कर्म के आरोपी आसाराम को कमर दर्द, सरकारी अस्पताल में इलाज

बलात्कार के दोषी आसाराम पंचकर्म चिकित्सा का परामर्श लेने उज्जैन के आगर रोड स्थित शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद अस्पताल पहुंचे। कमर दर्द और मल्टी ऑगर्न डिजीजी की समस्या पर वे पंचकर्म कराने पहुंचे थे। पैरोल पर जेल से निकले आसाराम इंदौर के बाद 4 दिन से उज्जैन में अपने आश्रम में हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2025, 9:58 AM IST
Rape accused Asaram

Asaram Bapu : बलात्कार के दोषी आसाराम(Asaram Bapu) पंचकर्म चिकित्सा का परामर्श लेने उज्जैन के आगर रोड स्थित शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद अस्पताल पहुंचे। कमर दर्द और मल्टी ऑगर्न डिजीजी की समस्या पर वे पंचकर्म कराने पहुंचे थे। घंटेभर रुके, पर पंचकर्म नहीं कराया। पैरोल पर जेल से निकले आसाराम इंदौर के बाद 4 दिन से उज्जैन(Ujjain) में अपने आश्रम में हैं। शनिवार दोपहर 12:30 बजे व्हाइट मर्सिडीज कार से सेवादारों के साथ अस्पताल पहुंचे। व्हीलचेयर पर पंचकर्म सेंटर पहुंचे। इस दौरान कुछ अनुयायी उसे प्रणाम करते दिखे।

कमर दर्द और बैचेनी से परेशान

सूत्रों की मानें तो आसाराम(Asaram Bapu) को कमर दर्द, बैचेनी, मल्टीपल ऑर्गन डिजीज और अनिद्रा की समस्या है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए वह पंचकर्म चिकित्सा करवाना चाहता है। आसाराम ने पंचकर्म विशेषज्ञों से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। चिकित्सकों ने उसे दो सप्ताह की पंचकर्म सिटिंग की सलाह दी, लेकिन उसने तत्काल कोई चिकित्सा नहीं करवाई। करीब एक घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद वह अपने आश्रम लौट गया।

दो दिन से चल रही थीं तैयारियां

धन्वंतरि अस्पताल में आसाराम के पंचकर्म को लेकर बीते दो दिन से तैयारियां चल रही थीं। शु₹वार को भी उसके सेवक अस्पताल पहुंचे थे और व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर लौट गए थे। शनिवार को आखिरकार आसाराम अस्पताल पहुंचा और चिकित्सा परामर्श लिया।

आश्रम में कड़ी सुरक्षा, अनुयायियों की भीड़

आसाराम के उज्जैन आश्रम में डेरा डालने की सूचना मिलते ही देशभर से उसके अनुयायी यहां पहुंचने लगे हैं। आश्रम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और केवल जांच के बाद ही किसी को प्रवेश दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आश्रम में मोबाइल और कैमरा ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है।

Updated on:
2 Mar 2025, 9:58 AM IST
Published on: