
MP Weather : Rare Laninya formed in Pacific Ocean
Weather News : गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। इस बार ग्वालियर-चबंल सहित पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। मार्च का पहला, दूसरा व तीसरा सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहेगा। बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हल्की बारिश भी हो सकती है, लेकिन मार्च के अंतिम सप्ताह से हीटवेब (Heat wave)शुरू चलना शुरू हो जाएगी। अप्रेल व मई में गर्मी ज्यादा सितम ढहाएगी। हीटवेब के दिन अधिक रह सकते हैं। सीवियर हीटवेब भी चल सकती है। तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
इस बार भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में दुर्लब लानीना(Lanina) की स्थिति बनी है। भूमध्यीयरेखीय प्रशांत महासागर के अधिकतर हिस्सों में समुद्र सतह का तापमान सामान्य से ठंडा है। ग्रीष्म ऋतु के दौरान लानीना के लगातार कमजोर होने की संभावना है। उसके बाद ईएनएसओ (नेचुरल ईएनएसओ) बदल जाएगा। हिंद महासागर में आइओडी सक्रिय होगा। इस कारण बारिश कम होगा। तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस कारण मध्य प्रदेश में मार्च से हीटवेब चलने की संभावना है।
पहला सप्ताह : पहले सप्ताह में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहेंगे दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल संभागों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री तक रह सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही भी रहेगी।
दूसरा सप्ताह : न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना। गुजरात के ऊपरी प्रति चक्रवातीय हवाओं के कारण भोपाल, जबलपुर, सागर सहित कुछ स्थानों पर थोड़ी राहत भी मिल सकती है। अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभागों में 33 से 35 डिग्री, जबकि भोपाल, रीवा, नर्मदापुरम आदि संभागों में 31 से 34 तक रह सकते हैं। दक्षिण, पश्चिम क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं।
तीसरा सप्ताह : उत्तर पश्चिम हवा के कारण इंदौर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक रह सकते हैं, शेष संभागों में भी थोड़े बढ़े रह सकते हैं। इसी प्रकार अधिकतम तापमान प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर 34 से 38 डिग्री तक रह सकते हैं। साथ ही छिटपुट वर्षा संभव है। पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पूर्वी हवाओं के मेल के कारण दक्षिण पूर्वी हिस्से में हल्के बादल, बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है।
चौथा सप्ताह : अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान जबलपुर संभाग में 37 से 40 और भोपाल सहित पूरे प्रदेश में 38 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभागों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मार्च के आखिरी दिनों में अनेक स्थानों पर लू भी चल सकती है।
● मार्च 2022 में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी। इस साल तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। अंतिम सप्ताह में हीटवेब की दस्तक हो गई थी। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। 2022 में मार्च में गर्मी का रिकॉर्ड है।
● पिछले दस साल में मार्च की स्थिति देखी जाए तो पांच बार हीटवेब चली है। गर्मी ने मार्च से सितम ढहाया है। अप्रेल व मई में भी भीषण गर्मी पड़ी है। र्मई में तापमान ने 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इस कारण शहर ने सीवियर हीडवेब का सामना किया।
Published on:
02 Mar 2025 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
