उज्जैन

371 करोड़ मंजूर: MP में ‘4-लेन’ ब्रिज होगा ‘6-लेन’, टेंडर जारी

MP News: सिंहस्थ पूर्व इस ब्रिज का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके लिए करीब 371 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है...

2 min read
Nov 17, 2025
(सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: एमपी के उज्जैन शहर में हरिफाटक पुल शहर का इकलौता ऐसा ब्रिज है जिस पर चौराहा और उसकी चार शाखाएं हैं। अब फिर यह ऐसी खास पहचान पाने वाला ब्रिज बनने जा रहा है जिसकी चार में से तीन शाखाएं अलग-अलग चौढ़ाई की होंगी। इसमें दो शाखाएं सिक्सलेन, एक फोरलेन तो एक टू-लेन ही रहेगी। सिंहस्थ-28 के मद्देनजर ब्रिज का नया आकार देने के लिए टेंडर भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें

नया नियम: घरों में खुले कार्यालय और दुकानों को मिली मंजूरी, चला सकेंगे उद्योग

371 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट तैयार

सिंहस्थ-28 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालु व पर्यटकों के आने का आंकलन है। मेले के दौरान यातायात का सर्वाधिक दबाव भी इसी ब्रिज पर होने की संभावना है। ऐसे में सिंहस्थ पूर्व इस ब्रिज का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके लिए करीब 371 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है जिसमें हरिफाटक मन्नत गार्डन से बेगमबाग तक की दोनों शाखाओं के पास फोरलेन ब्रिज बनाकर इसे सिक्सलेन में तब्दील किया जाएगा। इसी तरह ब्रिज के टॉप से जयसिंहपुरा की ओर उतरने वाली शाखा के साथ एक और टू-लेन शाखा बनाई जाएगी जिससे ब्रिज का यह हिस्सा फोरलेन हो जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया जारी

इनके अलावा गदा पुलिया से हरिफाटक ब्रिज के टॉप से मिलने वाली शाखा में कोई बदलाव नहीं होगा और यह वर्तमान की तरह टू-लेन ही रहेगी। बता दें कि इस शाखा के पास से रविशंकर कालोनी से लालपुल तक फोरलेन सडक़ भी बनाई जा रही है। हरिफाटक ब्रिज विस्तारीकरण को मंजुरी मिलने के साथ टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। तकनीकी समस्या नहीं आती है तो जल्द ही प्रोजेक्ट को लेकर धरातल पर कार्य शुरू हो सकता है।

क्यों महत्वपूर्ण है विस्तारीकरण

-शहरवासियों के अलावा सिंहस्थ-16 में इंदौर से आने वाले शांति पैलेस और हरिफाटक ब्रिज का ही सर्वाधिक उपयोग करते थे। हरिफाटक ब्रिज पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती थी। विशेष दिनों में इस पर चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित करना पड़ता था। इस सिंहस्थ में यातायात दबाव पांच गुना अधिक हो सकता है।

-श्री महाकालेश्वर लोक बनने के बाद औसत एक लाख लोग महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं। वर्तमान में भी कभी भी ब्रिज पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जाम खुलवाने के लिए मशक्कत के साथ ही कई बार ट्रैफिक डायवर्ट तक करना पड़ता है।

-इंदौर-उज्जैन मार्ग को सिक्सलेन किया जा रहा है। हरिफाटक मन्नत गार्डन तक रोड सिक्सलेन रहेगा। यदि इसके बाद टू-लेन ब्रिज मिलता है तो बॉटल नेक की स्थिति बनेगी जिसके कारण सिंहस्थ ही नहीं आम दिनों में भी यातायात व्यवस्था बदहाल हो जाएगी, इसे संभालना मुश्किल हो जाएगा।

बेगमबाग से महाकाल घाटी तक चौड़ीकरण !

ब्रिज विस्तारीकण के साथ ही बेगमबाग से महाकाल घाटी तक के मार्ग को भी चौड़ा करने का प्रस्ताव है। इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा करने की योजना है। वर्तमान में ही इस मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति बनती है।

इंदौर-उज्जैन मार्ग को सिक्सलेन बनाया जा रहा है। हरिफाटक ब्रिज पर यातायात का दबाव रहता है। इसलिए सिंहस्थ-28 के दृष्टिगत हरिफाटक ब्रिज का विस्तारीकरण किया जा रहा है। रौशनकुमार सिंह, कलेक्टर

ये भी पढ़ें

Metro Project: टिकट सिस्टम में खामी, ‘ok’ रिपोर्ट मिलेगी तो चलेगी मेट्रो

Published on:
17 Nov 2025 06:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर