उन्नाव

थानाध्यक्ष को लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी, एसपी ने किया निलंबित

SP suspended SHO उन्नाव में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के कारण थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में एक प्लाट को दो लोगों को बेचने के कारण एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Aug 21, 2025
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया)

SP suspended SHO उन्नाव में पुलिस अधीक्षक ने औरास थाना प्रभारी निरीक्षक को लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनकी जगह नहीं तैनाती की गई है। इधर एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एक प्लाट को दो लोगों को बेचने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना बारासगवर थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

एक वायरल वीडियो क्लिप के कारण एसडीएम सदर को पद से हटाया गया, जांच एडीएम को दी गई

ज्ञानेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने औरास थाना प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य को निलंबित कर दिया है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार भवन सिंह मौर्य पर कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। भवन सिंह मौर्य की जगह डीसीआरबी प्रभारी और एसजेपीयू निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह को औरास थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

एक प्लाट को दो को बेचा

बारासगवर थाना पुलिस ने माधुरी पत्नी गोविंद नारायण निवासी पूरन नगर थाना सदर कोतवाली की तहरीर पर 55 वर्षीय पुष्पा सिंह पत्नी स्वर्गीय बुद्धिमान सिंह निवासी टण्डसपुर थाना बारासगवर को गिरफ्तार किया है। 2 जून 2025 को दिए तहरीर में माधुरी ने बताया कि 2880 वर्ग मीटर का एक प्लांट सत्यम सिंह पुत्र बुद्धिमान सिंह और पुष्पा सिंह पत्नी बुद्धिमान सिंह निवासी टण्डसपुर थाना बारासगवर से खरीदा था। यह प्लाट बिहार बक्सर मार्ग के किनारे स्थित है। जिसकी कीमत 9 लाख 30 हजार रुपए अदा की गई थी।

बैनामा होने के बाद भी धोखाधड़ी

जब वह प्लांट निर्माण करने गई तो जानकारी हुई कि प्लाट को पुष्पा सिंह ने किसी दूसरे व्यक्ति को भेज दिया है। जबकि उसके पक्ष में बैनामा भी हो चुका है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुष्पा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420/ 406/467/ 468/ 471 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार मिश्रा ने हमराही पुलिस फोर्स के साथ मुकदमा में वांछित अभियुक्त पुष्पा सिंह को गिरफ्तार अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामचंद्र मिश्रा, महिला कांस्टेबल रामभतेरी आदि शामिल थी।

ये भी पढ़ें

कन्नौज में पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा, 10 नामजद, 20-25 अज्ञात

Updated on:
21 Aug 2025 09:10 pm
Published on:
21 Aug 2025 09:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर