उन्नाव

वोटर लिस्ट से मोदी के इस सांसद का नाम गायब, वीडियो में देखें- कैसे भड़के नेता जी

भाजपा नेता ने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है...

2 min read
Nov 22, 2017

उन्नाव. भाजपा साक्षी महाराज का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। साक्षी महाराज ने इसे गहरी साजिश बताया है। उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि जिला अधिकारी नए हैं, परंतु अपरजिलाधिकारी काफी लंबे समय से जनपद में तैनात हैं। इसके बाद भी इतनी बड़ी चूक चूक नहीं है। सांसद का नाम वोटर लिस्ट से गायब होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

सांसद साक्षी महाराज का नाम मतदाता सूची से गायब होने की खबर जंगल में आग की तरह मीडिया में फैल गई। मौके पर पहुंचे पत्रकारों से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने इसे गहरी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि सांसद का नाम मतदाता सूची में न होना आम बात नहीं है। वह सांसद जो जिले का प्रतिनिधित्व करता है, जब उसके साथ यह हो रहा है तो आम लोगों के विषय में क्या कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

यूपी निकाय चुनाव : वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी ने उड़ा दिए प्रत्याशियों के होश

डीएम बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कहा है कि सांसद साक्षी महाराज के नाम को मतदाता सूची से गायब होने की जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी ने बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

आश्रम के अन्य लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट से गायब
साक्षी महाराज ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा है कि जांच करा कर दोषी कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सांसद साक्षी महाराज की बातों पर विश्वास किया जाए प्रिया एक गहरी साजिश है, जिसमें उनके और उनके आश्रम में रहने वाले लोगों के नाम काटे गए हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि जिला अधिकारी अभी नए आए हैं। उनका कोई दोष नहीं है। लेकिन अपरजिलाधिकारी बहुत लंबे समय से हैं और मतदाता सूची का गहनता से निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसके बाद भी जनपद के सांसद का नाम मतदाता सूची से गायब होना प्रशासनिक अव्यवस्था को दर्शाता है।

कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब
इसके अतिरिक्त भी कई अन्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब है। जिसको पत्रिका ने बड़े पैमाने पर दिखाया था। इसके बाद भी प्रशासन ने लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बीएलओ की शिकायतें तमाम स्थानों से बड़े पैमाने पर आती रहीं। परंतु प्रशासन की निगाहें नहीं खुली। इस मामले में साक्षी महाराज का बयान दिया है। जिला अधिकारी तो अभी नए आए हैं। परंतु अन्य प्रशासनिक अधिकारी काफी लंबे समय से यहां पर तैनात हैं।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

मतदान के लिए उमड़ा मतदाताओं का सैलाब, सांसद लल्लू सिंह ने भी डाला वोट
Published on:
22 Nov 2017 11:13 am
Also Read
View All