उन्नाव

Weather triple attack: 8 दिसंबर का पश्चिमी विक्षोभ मौसम में करेगा बड़ा उलट फेर, शुरू होगी कड़ाके की सर्दी

Weather triple attack आगामी 8 दिसंबर से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। जब पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी अलर्ट जारी किया गया है। देश के उत्तर भागों के पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान जीरो के नीचे पहुंच गया है। मैदानी भागों पर भी इसका असर दिखेगा। जानें उन्नाव में कैसा रहेगा मौसम?

2 min read
Dec 07, 2024

Weather triple attack मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। बादल भी आंशिक रूप से दिखाई पड़ेंगे।‌ धुंध का भी असर दिखाई पड़ेगा। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर और उसके आसपास के जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।‌ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे मौसम में परिवर्तन आएगा और ठंड बढ़ेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहेगा। ठंडी हवा भी चल सकती है। उन्नाव में आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 8 दिसंबर रविवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री का अंतर है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए हुए हैं। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आएगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा उन्नाव में 8 दिसंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। कभी-कभी धुंध के कारण दृश्यता (visibility) में भी कमी आएगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर