यूपी न्यूज

अयोध्या के एक होटल में UP कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद, भगवान राम के दर्शन करने जा रहा था कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

Congress State President in Ayodhya: अयोध्या में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को होटल मैनेजर बंद कर दिया गया है। आज 9 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाला था। प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी ने पति के लिए खतरे की आशंका जाहिर की है।
2 min read
अजय राय के पास पहुंची पुलिस, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद (फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब)

UP Congress President House Arrest in Ayodhya hotel: अयोध्या में कांग्रेस का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज भगवान राम के दर्शन करने के लिए जाने वाला था। दर्शन के लिए जाने से पहले ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को होटल में ही नजर बंद कर दिया गया है। इस संबंध में अजय राय की पत्नी ने बताया कि हमें उनकी चिंता हो रही है। इधर, प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य लोगों के घर भी पुलिस पहुंच गई है। जिनमें बाराबंकी में पूर्व राज्यसभा सांसद एपी गौतम भी शामिल है। उनके घर पर भी पुलिस ने डेरा डाल दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में 9 सदस्य शामिल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने के लिए कांग्रेस की 9 सदस्यीय टीम के अयोध्या जाने का प्रोग्राम था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया सहित विधायक और पूर्व सांसद शामिल थे। इस संबंध में अजय राय ने 'एक्स' पर जानकारी दी थी।

क्या कहती हैं प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी रीना राय ने बताया कि पुलिस से उनके पति को जीप में ले गई है और सहयोगियों को गलत जानकारी देकर भड़काया जा रहा है। यदि उनके पति को कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी अधर्मी भाजपा सरकार की होगी। उन्होंने यदि कहा कि मेरे पति की आवाज को दबाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिरने को तैयार है।

चढ़ावा चोरों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। बाराबंकी में पूर्व राज्यसभा सांसद के घर पहुंची पुलिस कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल बाराबंकी के पूर्व राज्यसभा सदस्य आप गौतम को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि सुबह से ही उनके घर पर पुलिस तैनात है जबकि वह प्रतिनिधि मंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं।

Published on:
30 Jun 2026 08:56 am