Highlights- Muzaffarnagar Jaggery Market में गुड़ और शक्कर के भाव - मुजफ्फरनगर और आसपास की चीनी मिलों में Sugar Price - मंडी में नए गुड़ की आवक करीब 4000 मन (प्रति मन 40 किलो)
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुज़फ्फरनगर. देश में शुगर बाउल के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में बनने वाले गुड़, शक्कर और चीनी की काफी डिमांड है। सर्दियों के मौसम में यहां का गुड़ देशभर में सप्लाई किया जाता है। मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी (Muzaffarnagar Jaggery Market) में शुक्रवार को भी गुड़ चाकू, शक्कर और चीनी के भावों में गिरावट हुई है। गुरुवार को यहां गुड़ चाकू के दाम (Jaggery Rate) 1040 से 1124 रुपए प्रति मन (40 किलोग्राम) थे, वहीं शुक्रवार को 1030 से 1121 रहे। वहीं, क्षेत्र की अलग-अलग चीनी मिलों में चीनी के भाव (Sugar Price) गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को मामूली बदलाव देखने को मिला। 5 फरवरी को मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी में नए गुड़ की आवक करीब 4000 मन ही रही।
मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी में 5 फरवरी के भाव
गुड़ चाकू - 1030 - 1121
गुड़ लड्डू- 1050 - 1135
गुड़ खुरपा- 1010 - 1026
शक्कर मसाला- 1100
रस्कट ढेया- 900 - 940
ढेया- 1100
( नोट: गुड़-शक्कर के ये भाव प्रति 40 किलोग्राम (प्रति मन) के हिसाब से हैं। )
विभिन्न चीनी मिलों में 05 फरवरी 2021 को चीनी के भाव
खतौली - 3250
मंसूरपुर - 3245
बुढ़ाना - 3130
थानाभवन (शामली)- 3130
शामली - 3130
टिकोला - 3080
रोहाना - 3130
तितावी - 3240
मोरना - 3130
खाइखेड़ी - 3240
सकौती (मेरठ)- 3130
लिबरहेड़ी (उत्तराखंड)- 3250
( नोट: चीनी के भाव प्रति कुंतल में)