
Lakshmi Puja Vastu Tips for Prosperity : दिवाली (Diwali 2025) आने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी लोगों ने दिवाली के त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिवाली से पहले लोग अपने घर की साफ-सफ़ाई करते हैं। ज्यादातर लोग दिवाली से पहले अपने घर की रंगाई-पुताई भी करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली की साफ-सफ़ाई में कुछ चीजों को घर से हटाना बेहद जरूरी होता है। जिस घर में ये अशुभ चीजें होती हैं, वहां धन की देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता। उस घर में धन की कमी होती है और दरिद्रता आती है। आइए जानते हैं दिवाली 2025 से पहले घर से कौन सी अशुभ चीजें निकालना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद घड़ी रखना अशुभ माना जाता है। चलती घड़ी सुख और उन्नति का प्रतीक होती है। अगर आपके घर में बंद या टूटी हुई घड़ी है, तो दिवाली से पहले उसे घर से हटा दें।
वास्तु के अनुसार, घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखना अशुभ होता है। इससे घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपके घर में कोई मेज, कुर्सी या पलंग टूटा हुआ है, तो उसे घर से बाहर फेंक दें। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि घर का फर्नीचर हमेशा सही स्थिति में रहे।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे हुए बर्तन रखना बहुत अशुभ होता है। दिवाली से पहले अपने घर से टूटे हुए बर्तन हटा दें। वरना माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी हुई मूर्ति बिल्कुल न रखें। दिवाली से पहले आपको यह जांच कर लेनी चाहिए कि आपके घर में रखी भगवान की कोई मूर्ति टूटी हुई तो नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे हटाकर घर में भगवान की नई मूर्ति स्थापित करें। यह आपके और आपके परिवार के लिए शुभ रहेगा।
घर में टूटा हुआ शीशा रखना भी बहुत अशुभ होता है। अगर आपके घर में टूटा हुआ बल्ब, टूटा हुआ शीशा या कोई भी टूटी हुई शीशे की चीज है, तो उसे तुरंत हटा दें। टूटा हुआ शीशा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है।
इस बार दिवाली की सफाई में घर में रखे फटे जूते-चप्पल बाहर निकाल दें। फटे चप्पल-जूते घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।