वास्तु टिप्स

South Direction Vastu Tips : दक्षिण दिशा में रखें ये 3 वस्तुएं, घर में आ सकती है अपार समृद्धि

South Direction Vastu Tips : वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में क्या रखना चाहिए? जानें फीनिक्स पक्षी की तस्वीर और झाड़ू रखने के सही नियम। दक्षिण-पश्चिममुखी घर के लिए वास्तु टिप्स जो लाएंगे स्थिरता और खुशहाली।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2025, 5:26 PM IST
South Direction Vastu Tips
South Direction Vastu Tips : दक्षिण दिशा में रखें ये 3 चीजें (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

South Direction Vastu Tips : जब घर खरीदने या बनाने का सवाल आता है, तो लोग अक्सर सोचते हैं कि कौन सी दिशा सबसे अच्छी होगी। वास्तु शास्त्र के हिसाब से हर दिशा की अपनी एक खास ऊर्जा होती है। आमतौर पर लोग उत्तर या पूर्व दिशा वाले घर को सबसे अच्छा मानते हैं, लेकिन सच कहें तो दक्षिण-पश्चिम दिशा का घर भी काफी ताकत, स्थिरता और खुशहाली ला सकता है। बस इसकी सही तरीके से प्लानिंग होनी चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि घर में शांति और संतुलन बना रहे, तो दक्षिण-पश्चिममुखी घर के लिए वास्तु के सुझावों को समझना बहुत जरूरी है।

वास्तु शास्त्र की समझ से आप अपने घर को सचमुच सुख और समृद्धि से भर सकते हैं। लोग मानते हैं कि इसके नियमों को अपनाने से परेशानियां दूर होती हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। चलिए, जानते हैं दक्षिण दिशा में क्या रखना चाहिए, जिससे खुशियां बनी रहें।

दक्षिण दिशा में क्या रखें

फीनिक्स पक्षी की फोटो

हिंदू पौराणिक कथाओं में, गरुड़ जो फीनिक्स के समान है, शक्ति, ताकत और नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। घर की दक्षिण दिशा में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। ये फोटो घर में शुभता और समृद्धि दोनों लेकर आती हैं। इससे नेगेटिविटी दूर रहती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। आप चाहें तो इसे अपने लिविंग रूम में भी लगा सकते हैं।

झाड़ू रखें हमेशा दक्षिण दिशा में

Always keep the broom in the south direction (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

वास्तु के हिसाब से झाड़ू को सही दिशा में और सही तरीके से रखना बहुत जरूरी है। ज्योतिष में तो झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप भी मानते हैं, इसलिए इसका सम्मान करना चाहिए। झाड़ू कभी भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए, लेकिन अगर इसे दक्षिण दिशा में रखते हैं, तो घर में खुशहाली बनी रहती है। घर में धन की आवक बढ़ती है। पति पत्नी में झगड़े बंद हो सकते हैं। बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।

जेड प्लांट भी रखें दक्षिण दिशा में

जेड प्लांट को घर की दक्षिण दिशा में रखना फायदेमंद है, खासकर आर्थिक तौर पर समृद्धि लेकर आता है । वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि जेड प्लांट को हॉल या ड्राइंग रूम की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से शुभता बढ़ती है । यह दिशा शुक्र की मानी जाती है और यहां जेड प्लांट रखने से धन और समृद्धि बनी रहती है। ऐसा माना जाता है की ये प्लांट घर की हवा को फ़िल्टर करने का काम करता है।

Updated on:
13 Nov 2025, 5:26 PM IST
Published on: