
Tulsi Vastu Niyam : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है और इसे देवता के समान माना गया है क्योंकि तुलसी को देवी लक्ष्मी यानी धन की देवी का दर्जा दिया गया है। अगर आपके जीवन में कोई आर्थिक समस्या चल रही है तो देवी लक्ष्मी के रूप में तुलसी के पौधे की पूजा और तुलसी से जुड़े उपाय करने से आपको जरूर लाभ होगा। लेकिन उससे पहले, आपको यह जानना जरूरी है कि वास्तु और ज्योतिष में तुलसी से जुड़े मुख्य नियम क्या हैं।
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है और आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं, तो घर में तुलसी का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय कार्तिक का महीना है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है और कहा जाता है कि अगर आप कार्तिक के महीने में घर में तुलसी का पौधा लाकर लगाते हैं, तो देवी लक्ष्मी भी घर में आती हैं।
आप नियमित रूप से तुलसी की पूजा कर सकते हैं, लेकिन शाम के समय तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, एकादशी, रविवार, चंद्र और सूर्य ग्रहण के दिनों में भी तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए। रविवार के दिन भी तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
तुलसी को जल चढ़ाने के अलावा, कच्चा दूध भी चढ़ाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि कच्चा दूध चढ़ाने से दुर्भाग्य दूर होता है।
तुलसी को जल चढ़ाते समय, आपको इस मंत्र का जाप करना है: 'महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी अधिक व्याधि हर नित्यम, तुलसी त्वं नमोस्तुते।'
आपके घर में हमेशा 1, 3, 5 या 7 तुलसी के पौधे होने चाहिए। तुलसी के पौधे को कभी भी 2, 4, 6 इन संख्याओं में नहीं रखना चाहिए।
तुलसी के पौधे को कभी भी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी आपसे बहुत नाराज हो सकती हैं।