वास्तु टिप्स

April Vaishakh Month Vastu Tips: भगवान विष्णु के प्रिय महीने से पहले पहले सुधार लें ये 5 वास्तु गलतियां, नहीं तो बढ़ सकती है आर्थिक तंगी

April Vaishakh Month Vastu Tips: वैशाख मास को शास्त्रों में “माधव मास” कहा गया है और यह भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस समय सूर्य की ऊर्जा तेज होती है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
2 min read
Mar 31, 2026
vaishakh month vastu tips, vastu tips april 2026,
माधव मास से पहले घर में ठीक करें ये 5 चीजें| freepik

April Vaishakh Month Vastu Tips: अप्रैल के साथ ही वैशाख मास की शुरुआत घर की ऊर्जा में बड़े बदलाव का संकेत देती है। भगवान विष्णु के प्रिय इस महीने में किए गए छोटे-छोटे वास्तु सुधार जीवन पर गहरा असर डाल सकते हैं। मान्यता है कि अगर वैशाख शुरू होने से पहले घर की कुछ गलतियों को ठीक कर लिया जाए, तो आर्थिक तंगी से बचा जा सकता है। यह समय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और धन स्थिरता लाने के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसे में इन 5 वास्तु बदलावों को अपनाकर आप पूरे साल सुख-समृद्धि का लाभ पा सकते हैं।

Vastu Tips: माधव मास से पहले घर में ठीक करें ये 5 चीजें

मुख्य द्वार को रखें साफ और जल तत्व जोड़ें

घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ प्रवेश का रास्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा का द्वार भी होता है। इसे साफ-सुथरा रखें और दोनों ओर पानी से भरे बर्तन रखें। इससे घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। यह छोटा बदलाव आर्थिक स्थिरता में भी मदद कर सकता है।

ईशान कोण में रखें पानी से भरा घड़ा

घर की उत्तर-पूर्व दिशा को बहुत शुभ माना जाता है। यहां मिट्टी का घड़ा पानी से भरकर रखें और ध्यान रखें कि वह कभी खाली न हो।यह दिशा शांति, ज्ञान और धन से जुड़ी होती है। यहां जल तत्व रखने से घर में सुख-समृद्धि का प्रवाह बढ़ता है।

तुलसी पूजा से बढ़ाएं सकारात्मकता

तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी का सबसे सरल स्रोत है। रोज सुबह-शाम दीपक जलाएं और जल अर्पित करें।यह आदत न सिर्फ मानसिक शांति देती है, बल्कि घर में खुशहाली और स्थिरता भी लाती है।

अग्नि कोण को रखें साफ

दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि कोण कहा जाता है। यहां कबाड़ या बेकार सामान रखने से करियर और काम में रुकावट आ सकती है।इस दिशा को साफ रखें और चाहें तो लाल रंग या तांबे की चीजें रखें, जिससे ऊर्जा संतुलित रहती है।

उत्तर दिशा में लगाएं मनी प्लांट

उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है। यहां पानी में रखा मनी प्लांट या छोटा फाउंटेन रखना शुभ माना जाता है।इससे घर में धन का प्रवाह बेहतर होता है और खर्चों पर नियंत्रण बना रहता है।

Updated on:
31 Mar 2026 01:54 pm
Published on:
31 Mar 2026 01:53 pm