Vastu Tips for Placing Indoor Plants: वास्तु के अनुसार घर में कौन से पौधे लाएं? जानें मनी प्लांट, तुलसी, जेड, रबर प्लांट और पीस लिली को रखने की सही दिशा (दक्षिण-पूर्व, उत्तर) और उनके लाभ। पॉजिटिव एनर्जी और धन के लिए वास्तु टिप्स।
Vastu Tips for Plants: घर में पौधे लगाना चाहते हैं पर समझ नहीं आता कि कौनसा पौधा (Vastu Tips For Plants) वास्तु के हिसाब से अच्छा है। जो घर में पॉजिटिव एनर्जी, लक्ष्मी और खुशियां लाए तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यह आपको वास्तु के हिसाब से घर में रखने वाले पौधों के नाम, उनकी खासियत और किस दिशा (Vastu Tips For Plants Direction) में रखें, यह जानेंगे। तो आइए जानते हैं, आपके घर के लिए कौन से पौधे हैं खास।
वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट (Money Plant Vastu Direction) को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व कोने में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में गुड लक आता है। मनी प्लांट को अपने घर के कॉरीडोर में लगा सकते हैँ। यह परिवार के लिए फायदेमंद माना जाता है।
पीस लिली का पौधा प्यार और आपसी मेलजोल का सिंबल है। इसकी दक्षिण या पश्चिम दिशा होनी चाहिए। पीस लिली पौधे (Peace Lily Plant Vastu Direction) को बेडरूम में रखने से आपको नींद अच्छी आती है और बुरे सपने नहीं आते हैं। यदि आप नींद से जुड़ी दिक्कत फेस कर रहे हैं। तो आपके लिए अपने कमरे में लिली का पौधा रखना बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
तुलसी का पौधा (Tulsi Plant Vastu Direction) भारत में हर दूसरे घर में देखने को मिलता है। इसकी अपनी ही खासियत है। हिंदू संस्कृति में भी तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। इसे पूर्व, उत्तर-पूर्व और उत्तर दिशा में रखा जाता है। आपके लिए तुलसी के पौधे को घर में रखना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसकी पत्तियां ऑक्सीजन को आसपास की जगहों में फैलाने का काम करती है और साथ ही इसका यूज चाय, काढ़े और पाठ-पूजा में भी होता है।
रबर प्लांट (Rubber Plant Vastu Direction) को दक्षिण पूर्व दिशा में लगया जाता है। इससे घर के अंदर लगाया जाए, तो यह लक लेकर आता है। ऐसा माना जाता है कि घर में रबर प्लांट इकॉनॉमिक ग्रोथ, लोगों के साथ अच्छे रिलेशन लेकर आता है। गलत दिशा में रखने से यह दुर्भाग्य भी ला सकता है।
जेड प्लांट (Jade Plant Vastu Direction) को लक और हैप्पीनेस लाने वाला और विकास का सिंबल माना जाता है। यह दोस्ती को भी बढ़ाता है। वास्तु के हिसाब से इससे दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।