वाराणसी

पूर्वोत्तर रेलवे के AGM ने वाराणसी सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले…गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कारवाई की जाये

पूर्वोत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन वाराणसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को AGM वीके शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर गहमा गहमी मची रही।
less than 1 minute read
Sep 06, 2025
Up news, Varanasi news
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण करते AGM

शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के AGM वीके शुक्ला ने वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म, टिकट एरिया, फुट ओवर ब्रिज की व्यवस्थाएं देखीं। इसके अलावा यात्री वेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। AGM ने बताया कि प्लेटफॉर्म का जल्द विस्तार किया जाएगा। AGM वीके शुक्ला का रेलवे स्टेशन के मैनेजर ने बुके देकर स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म, रेलवे लाइन, फुट ओवरब्रिज पर हो रहे विकास कार्यों को देखा। इसके साथ ही उन्होंने नक्खी घाट अंडर पास और तेलियान फाटक अंडर पास के बारे में जानकारी ली।

वीके शुक्ला, AGM पूर्वोत्तर रेलवे

शनिवार को निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाएं बेहतर करना रेलवे की प्राथमिकता है। इसी क्रम में वाराणसी सिटी का आज निरीक्षण किया गया और प्लेटफार्म, टिकट एरिया, फुट ओवरब्रिज पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया है। जल्द ही यात्री सुविधा को हम बढ़ाने वाले हैं और एक और ओवरब्रिज के साथ ही एक नया प्लेटफार्म और नई रेल लाइन भी बिछाई जाएगी। ताकि यात्री सुविधा सुदृढ़ हो सके। AGM ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हाल में गंदगी प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में नहीं होनी चाहिए। प्लेटफॉर्म पर किसी के द्वारा भी गंदगी की जाती है तो उस पर कड़ी कारवाई की जाए।

Updated on:
06 Sept 2025 05:49 pm
Published on:
06 Sept 2025 05:49 pm
Also Read
View All
सावन में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, फीडिंग और अलग से ठहरने का इंतजाम, अमानती घर की भी सुविधा

गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे

‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार