वाराणसी

वाराणसी से पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बाहुबली अतीक अहमद, इस दिन हो सकता है नामांकन

राजनीतिक जगत में तेज हुई चर्चा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2019, 9:42 PM IST
PM Narendra Modi and ateeq Ahmed
PM Narendra Modi and ateeq Ahmed

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से बाहुबली अतीक अहमद चुनाप लड़ सकते हैं। जेल में बंद अतीक अहमद के चुनाव लडऩे से राजनीति गर्मा गयी है। सूत्रों की माने तो अतीक के खास लोगों ने इस बात पर सहमति जता दी है कि बाहुबली अतीक अहमद वाराणसी से चुनाव लडऩा चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद को नैनी जेल से गुजरात शिफ्ट किया जाना है ऐसे में अतीक अहमद वाराणसी से नामांकन प्रक्रिया कैसे पूर्ण करते हैं इस पर भी सभी की निगाहे लगी है।
यह भी पढ़े:-जानिए कौन है पीएम नरेन्द्र मोदी के चार प्रस्तावक, बेहद खास है उनकी कहानी

अतीक अहमद वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ते हैं तो शिवपाल यादव की पार्टी उन्हें टिक्ट देने को तैयार है। फूलपुर से सपा के सांसद रह चुके अतीक अहमद पर सभी की निगाहे लग गयी है। कभी मुलायम सिंह यादव के खास माने जाने वाले अतीक अहमद का अखिलेश यादव से संबंध अच्छे नहीं है इसलिए अतीक ने सपा से टिकट कटने पर पार्टी छोड़ दी थी और फूलपुर में हुए उपचुनाव में निर्दल ही चुनाव लड़े थे। माना जा रहा था कि इस बार भी अतीक अहमद फूलपुर से ही चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन अब वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लडऩे की अटकलों ने राजनीतिक जगत में हड़कंप मचा दिया है।
यह भी पढ़े:-वाराणसी संसदीय सीट से पीएम नरेन्द्र मोदी के अतिरिक्त बीजेपी की एक और प्रत्याशी ने किया नामांकन

नामांकन के लिए बचा है एक दिन का समय
बाहुबली अतीक अहमद के सहयोगियों ने शनिवार को नामांकन की व्यवस्था कर ली है। 29 अप्रैल को खास लोग नामांकन करने वाराणसी आ सकते हैं। लगभग यह तय हो चुका है कि अतीक अहमद वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव नहीं लडऩे के बाद से इस सीट पर चुनाव को लेकर रोचकता खत्म हो गयी थी लेकिन अब अतीक अहमद के आ जाने से जबरदस्त चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ेशालिनी यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा लाखों के सूट पहनने व करोड़ों रुपये में विदेशी दौरे करने वाले फकीर नहीं होते

डा.मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं बाहुबली मुख्तार अंसारी
वर्ष 2009 में वाराणसी संसदीय सीट से बाहुबली मुख्तार अंसारी ने बीजेपी के दिग्गज नेता डा.मुरली मनोहर जोशी को चुनौती दी थी। चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में डा.जोशी ने मुख्तार अंसारी को मात्र 20हजार वोटों से ही शिकस्त दे पाये थे। अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन ने वाराणसी संसदीय सीट से शालिनी यादव को उम्मीदवार बनाया है जबकि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस ने अजय राय को इस सीट से चुनाव लडऩे की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में अतीक अहमद यहां से चुनाव लडऩे आते हैं तो यहां की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा दिल को जीत ले, दल अपने आप जीत जायेगा

Updated on:
27 Apr 2019, 9:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी