24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कौन है पीएम नरेन्द्र मोदी के चार प्रस्तावक, बेहद खास है उनकी कहानी

महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य से लेकर डोमराजा शामिल, बीजेपी कार्यकर्ता से लेकर कृषि वैज्ञानिक भी शामिल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Apr 2019, 2:20 PM IST

PM Narendra Modi nomination 2019

PM Narendra Modi nomination 2019

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन भर दिया है। नामांकन के समय ही पीएम मोदी के चार प्रस्तावकों की जानकारी सबके सामने आयी है। पीएम मोदी के प्रस्तावक की कहानी बेहद खास है। प्रस्तावकों में महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य , डोम राजा, कृषि वैज्ञानिक से लेकर आम बीजेपी कार्यकर्ता शामिल है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो से पहले पहुंच गये उनके भक्त हनुमान, किया बड़ा खुलासा






IMAGE CREDIT: Patrika

पीएम नरेन्द्र मोदी को दो दिवसीय बनारस दौरा कई मायनों में बेहद खास था। इस दौरे में रोड शो करके पीएम मोदी ने अपनी ताकत दिखायी है। बीजेपी का मानना है कि रोड शो में जुटी भीड़ का असर पूर्वांचल की 26 सीटों पर अंतिम तीन चरण में मई में होने वाले मतदान पर पड़ेगा। पीएम मोदी ने बनारस में जनता व बूथ कार्यकर्ताओं से कह दिया है कि वह अब काशी में चुनाव प्रचार करने नहीं आयेंगे। काशी की जनता व बीजेपी कार्यकर्ता ही नरेन्द्र मोदी बन कर उनका चुनाव लड़ेंगे। पीएम मोदी के बयान से साफ हो जाता है कि अब शायद ही बनारस में चुनाव प्रचार करने आये। ऐसे में बीजेपी ने पीएम मोदी के लिए खास प्रस्तावकों का चयन किया है जिससे समाज के सभी वर्ग में अच्छा संदेश जाये और पीएम यहां से ऐतिहासिक वोटों से विजयी हो।
यह भी पढ़े:-गंगा आरती में शामिल हुए पीएम नरेन्द्र मोदी, रोड शो के जरिए दिखायी ताकत

महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य हैं डा.अन्नपूर्णा शुक्ला, पीएम मोदी ने पैर छूकर लिया था आशीर्वाद
पीएम नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावक डा.अन्नपूर्णा शुक्ला का नाम सबसे पहले आता है। 91 साल की डा.अन्नपूर्णा शुक्ला का पीएम नरेन्द्र मोदी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। मशहूर लेखक अमीश की बुआ डा.अन्नपूर्णा शुक्ला ने पीएम नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावक बनना सम्मान की बात माना है। डा.शुक्ला ने पीएम नरेन्द्र मोदी से कहा था कि आप ऊंचे शिखर पर जायेंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा दिल को जीत ले, दल अपने आप जीत जायेगा

काशी के डोम राजा को बनाया प्रस्ताव, इन्ही के परिवार से दी अग्रि से चलती है महाश्मशान पर चिता
पीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के डोमराजा जगदीश चौधरी को भी अपना प्रस्तावक बनाया है। काशी की धार्मिक मान्यता के अनुसार डोम राजा का परिवार ही चिता में आग लगाने के लिए अग्रि देता है और जब तक चिता पर डोम समुदाय का कोई व्यक्ति आग नहीं लगाता है तब तक मृतक को मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती है। पीएम नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावक बनने पर डोमराजा जगदीश चौधरी बेहद प्रसन्न हैं और कहा कि हम बरसों से लानत झेलते आये हैं और पहली बार किसी पीएम नरेन्द्र मोदी की पहल पर किसी राजनीतिक दल ने यह पहचान दी है।
यह भी पढ़े:-काशी के कोतवाल का आशीर्वाद लेकर ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया नामांकन

बीजेपी के कार्यकर्ता हैं सुभाष गुप्ता
पीएम नरेन्द्र मोदी के तीसरे प्रस्तावक सुभाष गुप्ता बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। बीजेपी से पहले जनसंघ था और सुभाष गुप्ता जनसंघ के समय ही पार्टी से जुड़े थे। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष गुप्ता ने कहा कि वह आम कार्यकर्ता है जिसे पीएम का प्रस्तावक बनाना सम्मान की बात है। पीएम नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री बनना देश के लिए चमत्कार है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने खास कारण से पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में नहीं नामांकन में दिखायी एनडीए की शक्ति

कृषि वैज्ञानिक हैं पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावक डा.रामशंकर पटेल
पीएम नरेन्द्र मोदी के चौथे प्रस्तावक डा.रामशंकर पटेल कृषि वैज्ञानिक है। डा.रामशंकर पटेल ने उन्नतिशील खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को जागरूक करने का काम करते हैं। केन्द्र सरकार से कृषि संबंधित शोध के लिए डा.पटेल को पुरस्कार भी मिल चुका है। पीएम नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावक बनने से वह बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़े:-स्कूली बच्चों को देख कर पीएम नरेन्द्र मोदी ने रोकवाया काफिला, किसी ने गीत तो किसी ने सुनायी कविता

बीजेपी ने साधे एक साथ कई समीकरण
पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावक बनाने के साथ बीजेपी ने एक साथ कई समीकरणों को साधा है। लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस को पटखनी देने की चुनौती है। बीजेपी ने बनारस में मेगा रोड शो करके पूर्वांचल में विरोधी दलों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में बीजेपी ने जातिय समीकरण साधने के साथ सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए बड़ा दांव खेला है।
यह भी पढ़े:-हाई स्कूल का 80.07 व इंटर का 70.06 प्रतिशत है रिजल्ट, चुनाव में पड़ेगा इसका असर

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग