24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई स्कूल का 80.07 व इंटर का 70.06 प्रतिशत है रिजल्ट, चुनाव में पड़ेगा इसका असर

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल जारी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Apr 2019, 2:48 PM IST

board result

board result

वाराणसी. यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर का परीक्षाफल शनिवार को जारी कर दिया गया है। हाई स्कूल में 80.07 व इंटर में 70.06 प्रतिशत छात्र व छात्रा पास हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के बीच जारी इस परीक्षाफल का चुनाव पर भी असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-स्कूली बच्चों को देख कर पीएम नरेन्द्र मोदी ने रोकवाया काफिला, किसी ने गीत तो किसी ने सुनायी कविता


यूपी बोर्ड ने समय से परीक्षा कराने के बाद रिजल्ट भी जारी किया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के समय काफी सख्ती की गयी थी। इससे कुछ लोगों में नाराजगी भी थी लेकिन जिस तरह से परीक्षाफल आया है उससे छात्र व छात्राओं से लेकर अभिभावक तक खुश होंगे। उत्र्तीण होने वाले छात्र व छात्राओं में बहुत कम ही होंगे। जो इस बार के चुनाव में मतदान करेंगे। रिजल्ट अच्छा होने से बच्चों के अभिभावकों को खुशी होगी और इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है। सबसे बड़ी बात है कि अप्रैल में ही परीक्षाफल घोषित हो जाने से छात्र व छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश लेने की तैयारी करने में आसानी होगी। उन्हें समय से पता चल गया है कि किस विषय में आगे पढ़ाई करने से उन्हें लाभ होगा।
यह भी पढ़े:-काशी के कोतवाल का आशीर्वाद लेकर ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया नामांकन

हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी व इंटर में बागपत की तनु तोमर ने किया टॉप
हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघवंशी व इंटर में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया है। हाईस्कूल में कानपुर के ओंकारेश्वर एसवीएनआईसी जवाहर नगर के छात्र गौरत रघुवंशी (97.17)को 600 में 583 अंक मिले हैं जबकि इंटर में बागपत के श्रीराम इंटर कॉलेज बरौत की छात्रा तनु तोमर (97.80)
ने 500 में 489 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा दिल को जीत ले, दल अपने आप जीत जायेगा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग