
PM Narendra Modi Hanuman
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो शुरू होने से पहले ही उनके भक्त हनुमान पहुंच गये हंै। वाराणसी में कुछ ही देर में पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो होने वाला है। बेगूसराय के रहने वाले श्रवण शाह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी उनके लिए भगवान राम के समान है और खुद को उनका भक्त हनुमान मानते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली या चुनावी सभा में सबसे आगे हनुमान के गेटअप में खड़े रहने वाले श्रवण शाह ने कहा कि वह अपने खर्चे पर सारी यात्रा करते हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी नहीं, कांग्रेस के यह दिग्गज नेता लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने की सूची जारी
पत्रिका से खास बातचीत में श्रवण शाह ने बताया कि वह बिहार के बेगूसराय से गुरुवार की सुबह बनारस आये हैं। यह उनका ५८ वां कार्यक्रम है और पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में हनुमान बन कर चलेंगे। श्रवण शाह ने बताया कि देश के अनेक राज्यों में वह अपने खर्चे पर जा सकते हैं। उसके पीछे का कारण पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति उनकी दीवानगी है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी जैस प्रधानमंत्री नहीं देखा है। देश में गरीबों के विकास के लिए कभी काम नहीं हुए था लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए जितना किया है उतना अन्य किसी ने नहीं किया है। श्रवण शाह ने कहा कि जब पीएम मोदी की रैली में जाने के लिए उनके पास पैसा नहीं होता है तो कर्ज लेकर कार्यक्रम में जाते हैं और बाद में कमा कर वह कर्ज चुकाते हैं। श्रवण ने दावा करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने उनके हनुमान वाली फोटो को ट्वीट भी किया है। श्रवण अपने साथ हनुमान जी का वेश धारण करने वाला गेटअप भी लेकर आये हैं। उनका कहना है कि जब तक वह सक्षम है पीएम नरेन्द्र मोदी की सभाओं में ऐसे ही पहुंचते रहेंगे।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम महिलाओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी को दी यह उपाधि, कहा अब कर्ज चुकाने का समय आया
Updated on:
25 Apr 2019, 1:31 PM IST
Published on:
25 Apr 2019, 1:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.