24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी संसदीय सीट से पीएम नरेन्द्र मोदी के अतिरिक्त बीजेपी की एक और प्रत्याशी ने किया नामांकन

बीजेपी की है कार्यकर्ता, जानिए क्या है कारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Apr 2019, 3:57 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी उसी सूची में पीएम नरेन्द्र मोदी को वाराणसी संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी की सूची के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी ने 26 अप्रैल को नामांकन किया था। बीजेपी ने पीएम मोदी के अतिरिक्त एक और प्रत्याशी को इसी सीट से नामांकन पत्र दाखिल कराया है। इसकी जानकारी होने के बाद समर्थकों को समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ है बाद पता चला कि डमी प्रत्याशी के रुप में नामांकन कराया गया है तब कार्यकर्ताओं का भ्रम दूर हुआ।
यह भी पढ़े:-जानिए कौन है पीएम नरेन्द्र मोदी के चार प्रस्तावक, बेहद खास है उनकी कहानी


बीजेपी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के अतिरिक्त निर्मला सिंह को डमी प्रत्याशी के रुप में नामांकन कराया है। बीजेपी के लिए सबसे खास सीट बनारस है इसलिए सावधानी के चलते ही पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ डमी कैंडिडेट को मैदान में उतारा गया है। किसी कारण बीजेपी के मुख्य प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो जाता है तो डमी उम्मीदवार को उनकी जगह चुनाव लड़ाया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद पता सारी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। बीजेपी के प्रत्याशी पीएम नरेन्द्र मोदी का पर्चा वैध होने पर डमी प्रत्याशी अपना नाम वापस ले लेगा।
यह भी पढ़े:-हाई स्कूल का 80.07 व इंटर का 70.06 प्रतिशत है रिजल्ट, चुनाव में पड़ेगा इसका असर

बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है बनारस सीट
बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण बनारस सीट है। लोकसभा चुनाव 2019 में देश भर की संसदीय सीटों पर बीजेपी पीएम मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ रही है ऐसे में उनके नामांकन को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत हो जाती है तो पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ बीजेपी ने डमी प्रत्याशी को पर्चा भरवा कर सीट को सुरक्षित रखने का प्रयास किया है। बनारस सीट पर सबसे अंतिम में 19 मई को मतदान होना है। बीजेपी से पीएम नरेन्द्र मोदी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस ने अजय राय व अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन ने शालिनी यादव को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस व महागठबंधन के प्रत्याशी 29 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने खास कारण से पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में नहीं नामांकन में दिखायी एनडीए की शक्ति

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग