24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शालिनी यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा लाखों के सूट पहनने व करोड़ों रुपये में विदेशी दौरे करने वाले फकीर नहीं होते

वाराणसी संसदीय सीट पर 23 मई को आयेगा ऐतिहासिक परिणाम, पीएम नरेन्द्र मोदी ने नहीं किया शहर का विकास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Apr 2019, 8:03 PM IST

Shalini yadav

Shalini yadav

वाराणसी. महागठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव ने शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही शालिनी यादव ने कहा कि पीएम मोदी खुद को फकीर कहते हैं। लाखों का सूट पहनने वाले और करोड़ों रुपये खर्च कर विदेशी दौरे करने वाले खुद को फकीर बोलते हैं। पिछले पांच साल में काशी की बुनियादी समस्या दूर नहीं हुई है इन्ही मुद्दों को लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं मेरा विश्वास है कि 23 मई को काशी की जनता ऐतिहासिक निर्णय देगी।
यह भी पढ़े:-वाराणसी संसदीय सीट से पीएम नरेन्द्र मोदी के अतिरिक्त बीजेपी की एक और प्रत्याशी ने किया नामांकन

शालिनी यादव ने कहा कि देश में होने वाले चुनाव में विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए। लेकिन मोदी जी विकास की बात नहीं कर रहे हैं विकास की जगह राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव की ही बात कर रहे हैं। सेना व न्यूक्लियर वेपेन की बात हो रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस के विकास पर काशी को क्योटो बनाने की बात कही थी बनारस को क्योटो बनना नहीं था बनारस की अपनी पहचान थी हमारी गलियां, घाट शहर की सुन्दरता है। विदेशी भी घाट पर ही रहने आते हैं क्योटो जैसे शहर बहुत मिल जायेंगे। लेकिन काशी के घाट व गलियों को बनाया नहीं जा सकता है। पीएम मोदी ने काशी को बनाने की जगह उसका विधंवस् किया है। इस चुनाव में अपनी जीत के प्रश्र पर कहा कि एक लहर 2014 में थी वही लहर अब महागठबंधन के रुप में यूपी में चल रही है। अखिलेश यादव, मायावती के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस पर पीएम नरेन्द्र मोदी को वाक ओवर देने के प्रश्र पर कहा कि प्रश्र पर कहा कि पिछली बार बनरस से मेयर पद पर चुनाव लड़ा था उस समय कांग्रेस को 60 से 65हजार वोट मिलता था। कुछ लोगों ने मेयर का चुनाव लड़ते समय कहा था कि यहां पर मोदी जी है इसलिए 40 हजार वोट भी नहीं मिलेगा। लेकिन मेरे बाबू श्याम लाल यादव जी का काम था जनता ने ऐतिहासिक स्नेह दिया था कांग्रेस के 15 साल के इतिहास में मेयर का सबसे अधिक वोट 1.13 लाख वोट मुझे मिला। उस समय नयी थी और चुनौती स्वीकार की थी अब तो जनता की ताकत मेरे पास हैं। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं देने पर कांग्रेस छोडऩे पर कहा कि कांग्रेस ने मात्र 11 महिलाओं को टिकट दिया है सपा ने क्षेत्रीय पार्टी होते हुए 10 को टिकट दिया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सपा काम करती है।
यह भी पढ़े:-जानिए कौन है पीएम नरेन्द्र मोदी के चार प्रस्तावक, बेहद खास है उनकी कहानी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग