वाराणसी

#patrikaUPnews-काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ हिम श्रृंगार, अद्भृत झांकी देख भक्त हुए निहाल

दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की लाइन, बाबा को चढ़ाये गये खास तरह की पकवान
2 min read
Aug 08, 2019
Baba Kal Bhairav
Baba Kal Bhairav

वाराणसी. काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का अद्भृत हिंम श्रृंगार देख कर भक्त निहाल हो गये। गुरुवार को बाबा के मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। रंग-बिरंगे हिमखंडों में सजी महाकाल की अलौकिक झांकी ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
यह भी पढ़े:-#patrikaUPnews-गंगा के उफान पर आते ही नौका संचालक पर लगी रोक

IMAGE CREDIT: Patrika

काल भैरव मंदिर में आयोजित हिम श्रृंगार महोत्सव के तहत मंदिर की आकर्षण ढंग से सजावट की गयी थी। महोत्सव के आयोजक एंव श्रीराम मंदिर के महंत पंडित पवन उपाध्याय के आचार्यात्व में सबसे पहले बाबा को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद बाबा को सिंदूर अर्पित कर नवीन वस्त्र और मुखौटा धारण कराया गया। इसके बाद पकवान, फल और मदिरा का भोग लगा कर श्रृंगार आरती की गयी। इसके बाद बाबा बर्फानी का दरबार भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। हिम श्रृंगार महोत्सव के लिए मंदिर की गुलाब, गेंदा, बेला, सुगंधित मालाओं से भव्य सजावट की गयी थी। बाबा के लिए बनाये गये हिमखंड सरोवर में घूमते हुए बतख सभी के आकर्षण का केन्द्र रहे। बाबा के दर्शन का क्रम दोपहर से आरंभ हुआ। जो देर रात तक जारी था।
यह भी पढ़े:-#PatrikaCrime सीसीटीवी फुटेज से उड़ी पुलिस की नीद, सेंधा नमक से कार का शीशा तोड़ कर लैपटाप-नगदी की पार!

IMAGE CREDIT: Patrika

महादेव के रौद रुप है बाबा कालभैरव
महादेव के रौद रुप बाबा कालभैरव का दर्शन करने मात्र से ही जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है। काशी की धार्मिक मान्यता है कि काल भैरव का दर्शन करने से जीवन में आने वाली सारी बाधा खत्म हो जाती है। बनारस से जुड़ कोई भी मंत्री व अधिकारी जब तक काशी विश्वनाथ व बाबा कालभैरव मंदिर जाकर दर्शन नहीं करता है तब तक वह शहर में नहीं रह पाता है।
यह भी पढ़े:-#PatrikaCrime -धर्मेन्द्र गुप्ता मर्डर में दो और आरोपी गिरफ्तार, लूट की एक लाख से अधिक की रकम बरामद

Published on:
08 Aug 2019 07:47 pm
Also Read
View All
BHU में खोले गए 70 साल पुराने संदूक, 5 हजार साल पुराने रहस्य से उठेगा पर्दा, रिसर्च में जुटी टीम

सावन के 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार, सोमवारी पर 15 लाख, मंदिर प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा

काशी में गंगा का रौद्र रूप: घाटों की सीढ़ियां डूबीं, मणिकर्णिका घाट पर छत पर हो रहा शवदाह, हरिशचंद्र घाट का भी हाल बेहाल

साइबर ठगी का अनोखा मामला: फोन अपडेट करने पर वाराणसी के युवक के खाते से 99 हजार निकले, 6 बार में हुआ ट्रांजेक्शन

बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट, वाराणसी में 21 बाढ़ व 7 वायरलेस चौकी स्थापित, 46 राहत शिविर का निर्माण