वाराणसी

वाराणसी के दालमंडी में फिर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर, पुलिस सुरक्षा के बीच चलाया जा रहा ध्वस्तीकरण अभियान

Bulldozer Action in Varanasi: वाराणसी के दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण के लिए रास्ते में आने वाले मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान चला रही है।
2 min read
Jun 29, 2026
Bulldozer action
वाराणसी के दालमंडी में बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई (सांकेतिक इमेज)

Bulldozer Action in Dal Mandi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। प्रशासन की टीम दालमंडी (Dal Mandi) में सड़क चौड़ीकरण के लिए विध्वंस अभियान चला रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है।

बुलडोजर से 140 मकानों को गिराया गया

दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए कुल 187 जर्जर मकानों को ध्वस्त करने के लिए चिन्हित किया गया था। चिन्हित किए गए कुल 187 में से 140 मकानों को ध्वस्त किया गया है।

ACP अतुल अंजन त्रिपाठी ने कहाा- दालमंडी में आज फिर से तोड़फोड़ का काम शुरू हो गया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि मोहर्रम को देखते हुए कुछ समय के लिए दालमंडी में ध्वस्तीकरण का कार्य रोक दिया गया था। शिया समुदाय ने मोहर्रम के दौरान दालमंडी में ध्वस्तीकरण के कार्य को रोकने की मांग की थी।

क्या है सरकार का प्लान?

वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी के दौरे पर इस योजना का शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस योजना के तहत 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे।

60 फुट चौड़ी होगी सड़क

PWD के अधिकारियों के अनुसार, नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा।

220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क

नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 215 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए हैं।

Updated on:
29 Jun 2026 04:07 pm
Published on:
29 Jun 2026 03:38 pm
Also Read
View All
खाते से साइबर फ्रॉड नहीं कर पाए तो गोली मारकर की हत्या, वाराणसी में कारोबारी के मर्डर केस का खुलासा, चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

गाय को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, वाराणसी में सपा नेता ने खून से लिखा पीएम नरेंद्र मोदी को खत, साथ में लेकर आए थे लैब टेक्नीशियन

वाराणसी में आम से लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

बनारस एनकाउंटर: 80 लाख के बंटवारे के लिए कारोबारी को मारा, पुलिस मुठभेड़ में 2 मुख्य आरोपी को लगी गोली

निर्यात का हब बन रहा बनारस, ओमान और खाड़ी देशों में भेजी जाएगी 700 मिट्रिक टन बिस्किट की खेप, पूर्वांचल को होगा बड़ा फायदा