वाराणसी

वाराणसी में CBI की कार्रवाई, रेलवे के ‘बड़े अधिकारी’ को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, फर्नीचर कारोबारी से मांगे थे पैसे

CBI Arrested Senior DCM Ritesh Agrawal : सीबीआई की टीम ने 1.70 लाख रुपए की घूस लेते वाराणसी रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रितेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है..
2 min read
Jul 24, 2026
CBI Investigation News
सीबीआई। (फाइल फोटो- ANI)

Senior DCM Nitesh Agrawal Arrested by CBI: वाराणसी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनारस रेल मंडल के एक बड़े अधिकारी को 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम गुरुवार की रात वाराणसी पहुंची और देर रात से ही अधिकारी के दफ्तर और घर पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। आरोपों के मुताबिक, अधिकारी ने बिल पास करने के नाम पर एक फर्नीचर ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद सीबीआई की टीम ने यह कार्रवाई की है।

1.70 लाख की मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) नितेश अग्रवाल को सीबीआई की टीम ने 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विभाग में फर्नीचर की सप्लाई करने के एवाज में फर्नीचर ठेकेदार से बिल पास करने के लिए अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी। वहीं, रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ठेकेदार ने सीबीआई को की। इसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर रितेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम गुरुवार की देर रात वाराणसी पहुंची और इस दौरान नितेश अग्रवाल के दफ्तर और घर पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान नितेश अग्रवाल के बैंक खातों और दस्तावेजों की भी जानकारी की जा रही है। सीबीआई की टीम ने अधिकारी के अधीनस्थ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है। बनारस रेल मंडल में बड़े अधिकारी के यहां छापा पड़ने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सीबीआई की टीम ने वाराणसी में चल रही सरकारी योजनाओं को लेकर घूस मांगे जाने के बाद अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले केंद्र सरकार की गति शक्ति परियोजना में अनियमितता के आरोप लगने के बाद जुलाई 2025 में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी। वहीं, अक्टूबर 2024 में डीआरएम कार्यालय में छापेमारी कर वरिष्ठ मंडल अभियंता सत्यम कुमार सिंह को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अप्रैल 2024 में भी पूर्वोत्तर रेलवे के एक सीनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

Updated on:
24 Jul 2026 11:15 am
Published on:
24 Jul 2026 11:15 am
Also Read
View All
पुलिस हिरासत से भाग निकला चोर, वाराणसी कोर्ट में पेशी पर आया था, दो कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

बनारस: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद BHU गेट पर SP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस

सावन में 180 CCTV कैमरों से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होगी निगरानी: नॉन-वेज रहेगा प्रतिबंधित, स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था

8 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत! प्रेमिका ने ठुकराया तो युवक ने घर के बाहर खुद को लगा ली आग, वीडियो बनाती रही युवती