वाराणसी

निर्यात का हब बन रहा बनारस, ओमान और खाड़ी देशों में भेजी जाएगी 700 मिट्रिक टन बिस्किट की खेप, पूर्वांचल को होगा बड़ा फायदा

Varanasi export hub: Varanasi business news: कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की पहल पर वाराणसी स्थित एक्सपोर्टर और ओमान के इम्पोर्टर के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है..
2 min read
Jun 29, 2026
Varanasi export hub
Pc-Patrika

Export of biscuits to oman and middle east: कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की पहल पर वाराणसी स्थित एक्सपोर्टर और ओमान के इम्पोर्टर के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में ओमान और अन्य खाड़ी देशों को बनारस से बिस्कुट का 700 मीट्रिक टन का निर्यात किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 40 मिट्रिक टन बिस्किट का निर्यात ओमान में किया गया था, जिसके बाद वाराणसी और पूर्वांचल के व्यापारियों को यह एक नई सौगात मिली है।

एपीडा ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

वाराणसी और ओमान के मध्य निर्यात को लेकर हुआ यह समझौता, लैंड लॉक्ड के रूप में जाने जाने वाले वाराणसी के लिए कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। ओमान स्थित आयातक कंपनी और वाराणसी की श्री तिरुपति बालाजी इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (टीके /Teakey) के बीच 35 कंटेनर बिस्किट निर्यात करने पर हुए इस समझौते में एपीडा ने समन्वयक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस समझौते का लाभ वाराणसी और पूर्वांचल के बिस्किट व्यापारियों को बड़े पैमाने पर होगा।

हाल ही में वाराणसी से ओमान के लिए बिस्कुट की पहली 40 मीट्रिक टन निर्यात खेप भेजे जाने के बाद यह नई व्यापारिक साझेदारी बनी है, जो  पूर्वांचल के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए नए द्वार खोलेगी। भारत और ओमान के बीच हाल ही में हुए व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) से व्यापारिक प्रक्रियाएं आसान होंगी, सीमा शुल्क संबंधी बाधाएं कम होंगी और भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।

यूपी देश का तीसरा सबसे बड़ा कृषि निर्यातक राज्य

एपीडा के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ सीबी सिंह ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश से एपीडा उत्पादों का निर्यात 30 हजार करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया, जिसके साथ उत्तर प्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा कृषि निर्यातक राज्य बन गया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार और एपीडा के संयुक्त प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। संस्था भारतीय कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने, खरीदार-विक्रेता संपर्क मजबूत करने और लैंड लॉक्ड रहे क्षेत्रों से निर्यात को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने स्थानीय उद्योगों को नई संभावनाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें रोजगार सृजन के साथ निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देंगी।

Published on:
29 Jun 2026 08:31 am