वाराणसी

#patrikaUPnews-गंगा के उफान पर आते ही नौका संचालक पर लगी रोक

पर्यटक अभी नौका विहार का नहीं ले पायेंगे आनंद, एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है पानी
2 min read
Aug 08, 2019
Ganga
Ganga

वाराणसी. गंगा के उफान पर आते ही जिला प्रशासन ने नौका संचालन पर रोक लगा दी है। गंगा में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की दर से बढ़ोतरी हो रही है। वार्निंग लेबल से लगभग सात मीटर अभी गंगा का पानी बह रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ही नौका संचालन पर रोक लगायी है, जिससे नाविकों के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़े:-#patrikaUPnews-गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, छत पर जलाने पड़ रहे शव

पहाड़ों पर मानसून की सक्रियता से गंगा में तेजी से पानी बढ़ रहा है। इसी बीच कानपुर बैराज से पानी छोड़े जाने से गंगा में पानी और बढ़ सकता है। गंगा में पिछले एक सप्ताह से लगातार पानी में बढ़ोतरी हो रही है। पानी में तीन मीटर से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। बनारस में तेज हवाएं चलने से भी बढ़े हुए जलस्तर में नौका संचालन करना खतरनाक साबित हो सकता है इसके चलते ही जिला प्रशासन ने नाव व मोटरबोट दोनों के ही संचालन पर रोक लगायी है। गंगा में बढ़ हुए पानी के कारण गंगा आरती का जगह भी परिवर्तित करना पड़ा है। जिस हिसाब से बारिश हो रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी जलस्तर में वृद्धि जारी रहेगी।
यह भी पढ़े:-#PatrikaCrime सीसीटीवी फुटेज से उड़ी पुलिस की नीद, सेंधा नमक से कार का शीशा तोड़ कर लैपटाप-नगदी की पार!

सैलानियों को होना पड़ रहा मायूस
बनारस आने वाले सैलानी गंगा में नौका विहार करने जरूर जाते हैं, लेकिन गंगा का जलस्तर बढऩे से उन्हें फिलहाल बोटिंग करने का मौका नहीं मिल पायेगा। गंगा मे ओवरलोड नाव चल रही थी। पानी में बहाव तेज है और हादसे को देखते हुए ही जिला प्रशासन ने नौका विहार पर रोक लगायी है। सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले कांवरियों को भी गंगा घाट स दूर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।
यह भी पढ़े:-#PatrikaCrime -धर्मेन्द्र गुप्ता मर्डर में दो और आरोपी गिरफ्तार, लूट की एक लाख से अधिक की रकम बरामद

Published on:
08 Aug 2019 07:09 pm
Also Read
View All
BHU में खोले गए 70 साल पुराने संदूक, 5 हजार साल पुराने रहस्य से उठेगा पर्दा, रिसर्च में जुटी टीम

सावन के 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार, सोमवारी पर 15 लाख, मंदिर प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा

काशी में गंगा का रौद्र रूप: घाटों की सीढ़ियां डूबीं, मणिकर्णिका घाट पर छत पर हो रहा शवदाह, हरिशचंद्र घाट का भी हाल बेहाल

साइबर ठगी का अनोखा मामला: फोन अपडेट करने पर वाराणसी के युवक के खाते से 99 हजार निकले, 6 बार में हुआ ट्रांजेक्शन

बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट, वाराणसी में 21 बाढ़ व 7 वायरलेस चौकी स्थापित, 46 राहत शिविर का निर्माण