गंगा का जलस्तर तेजी से बढऩे के कारण घाट के पास रहने वाले लोग सहम गये हैं। पहाड़ों पर लगातार बारिश का दौर जारी है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गंगा का जलस्तर अभी और बढ़ेगा। गुुरुवार को केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 63.45 मीटर पर पहुंच गया है और प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की दर से बढ़ाव हो रहा है। बताते चले कि गंगा का जलस्तर वार्निंग लेबल से अभी लगभग सात मीटर दूर है यदि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो प्रमुख घाट के सम्पर्क भी टूट जायेंगे।
यह भी पढ़े:-#patrikaUPnews-तीन दिनों से दिखायी दे रहा बाघ, दहशत में ग्रामीण