विद्युत आपूर्ति में आयी गड़बड़ी को पकडऩे के लिए खरीदा जायेगा फाल्ट लोकेटर
विद्युत आपूर्ति में आयी गड़बड़ी को पकडऩे के लिए फाल्ट लोकेटर मशीन खरीदी जायेगी। एक मशीन की कीमत तीन करोड़ रुपये हैं। ऐसे में 12 करोड़ की लागत से चार फाल्ट लोकेटर खरीदने की तैयारी की गयी है। 33 केवी के फाल्ट लोकेटर दो मशीन बनारस को मिलेगी। जबकि एक-एक मशीन प्रयागराज व गोरखपुर को मिलेगी। मशीन खरीदने के लिए बकायदे टेंडर जारी होगा। साथ ही सप्लाई करने वाली कंपनी को विद्युत विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण व तीन साल तक मशीन का रखरखाव भी करना होगा।
यह भी पढ़े:-#patrikaUPnews-सुषमा स्वराज ने बनारस की मजबूत की थी पहचान, पहली बार मिली थी यह सौगात