वाराणसी

Varanasi Police Action: गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, ऑनलाइन तय होती थी कीमत; वाराणसी में 5 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में सिगरा पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापेमारी करके 5 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Jul 12, 2026
Sex racket in Varanasi
पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 9 लोगों को गिरफ्तार किया ( फोटो- पत्रिका)

Varanasi Crime News: वाराणसी में सिगरा पुलिस ने देह व्यापार के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। मलदहिया इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी करके सिगरा थाने की टीम ने 5 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए 4 पुरुषों में से 2 होटल के ही कर्मचारी हैं, जिनमें एक मैनेजर है। गिरफ्तार किया गया दूसरा व्यक्ति कस्टमर को लाने का काम किया करता था। पुलिस ने मौके से दो कस्टमर को भी पकड़ा है।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर गैंग को दबोचा

जानकारी के मुताबिक, सिगरा थाना पुलिस को कई दिन से मलदहिया इलाके में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद सिगरा पुलिस ने मामले की तस्दीक के लिए मुखबिर को तैनात किया। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद पुलिस सादे भेष में बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान गेस्ट हाउस में अनैतिक रूप से देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद सिगरा थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और गेस्ट हाउस पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया है कि इस दौरान गेस्ट हाउस से 5 महिलाओं को पकड़ा गया, जिनमें से 4 महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वहीं, एक अन्य महिला किसी अन्य राज्य की बताई जा रही है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस दौरान गेस्ट हाउस के संचालक और एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो कस्टमर भी पकड़े गए हैं, जिन्हें लेकर पुलिस सिगरा थाने पहुंची है। बताया जा रहा है कि कस्टमर के हिसाब से 2500 से 5000 रुपए तक रकम वसूली जा रही थी।

क्या बोली पुलिस?

एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से मलदहिया इलाके में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। इसके बाद मुखबिर की सूचना मिलने पर सिगरा पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि 5 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक ऐसा व्यक्ति है, जो कस्टमर को ऑनलाइन देह व्यापार के लिए लड़कियों की फोटो भेजता था।

इसके बाद कस्टमर से पेमेंट लेने के बाद उनके बताए गए गंतव्य तक डिलीवरी भी होती थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से पेमेंट स्वीकार की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Updated on:
12 Jul 2026 09:38 pm
Published on:
12 Jul 2026 09:38 pm
Also Read
View All
‘सपा के लोग रंगे सियार, उनके शासन में राम भक्तों पर चली थी गोलियां’, वाराणसी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जमकर बोला हमला

सरकारी मदद के बिना काशी में बनी UP की पहली AI-रोबोटिक्स लैब, क्वीन्स कॉलेज के छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण

वाराणसी में आसमानी पहरा! फाइटर जेट्स की गर्जना से घरों से बाहर निकले लोग, जानें क्या है कारण

काशी में जुटेंगे जूना अखाड़े की 500 शाखाओं के 1000 से ज्यादा संत, नेपाल के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल, नासिक में सिंहस्थ कुंभ पर होगी चर्चा

Ghazipur News: खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, विभाग ने दो लाइनमैन को किया बर्खास्त