11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में आसमानी पहरा! फाइटर जेट्स की गर्जना से घरों से बाहर निकले लोग, जानें क्या है कारण

Air Show In Varanasi। Varanasi latest news। Surya kiran Fighter jets : वाराणसी में शनिवार की सुबह आसमान में वायु सेवा के तीन फाइटर जेट्स नजर आए। बताया जा रहा है कि ये सूर्य किरण विमान थे, जिनकी गर्जना से पूरा शहर गूंज उठा।
2 min read
Google source verification
Fighter jets

Pc-Patrika

Fighter Jets in Varanasi : वाराणसी में शनिवार की सुबह एक साथ आसमान में तीन फाइटर जेट्स देखे गए। फाइटर जेट की गर्जना के बीच लोगों में यह कौतूहल का कारण बन रहा। लोग अपने घरों से बाहर निकाल कर फाइटर जेट्स को देख रहे थे। वहीं, कुछ लोगों ने अपने छत ऊपर से इन फाइटर जेट्स का वीडियो भी बनाया। फिलहाल, माना जा रहा है कि काशी में प्रस्तावित एयर शो को लेकर भारतीय वायु सेना तैयारी में जुटी है और यह रिहर्सल का एक हिस्सा था।

एयर शो की तैयारी में जुटी वायु सेना

वाराणसी में शनिवार की सुबह आसमान में वायु सेवा के तीन फाइटर जेट्स नजर आए। बताया जा रहा है कि ये सूर्य किरण विमान थे, जिनकी गर्जना से पूरा शहर गूंज उठा। वहीं, लोगों के बीच यह कौतूहल का कारण बन रहा। तीनों लड़ाकू विमान शहर में चक्कर लगा रहे थे, जिसे देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ लोग छतों पर चढ़कर फाइटर जेट का वीडियो बनाने लगे। दरअसल, अक्टूबर महीने में एयर फोर्स डे पर काशी में एयर शो का आयोजन होना है। माना जा रहा है कि वायु सेवा उसी को लेकर रिहर्सल में जुटी हुई है।

इस एयर शो के मद्देनजर भारतीय वायु सेवा के कई अधिकारी वाराणसी में डेरा डाले हुए हैं। वहीं, नमो घाट पर प्रस्तावित इस एयर शो के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। घाट पर बनाए गए हेलीपैड के आसपास वायु सेवा के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, उस इलाके में आने जाने पर लोगों को रोका जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को हेलीपैड वाले इलाके में जाने की अनुमति नहीं है। बताया जा रहा है कि इस एयर शो को देखने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता और सेना के अधिकारी वाराणसी आ सकते हैं, जिसको लेकर प्रशासन लगातार मंथन कर रहा है।

चंदौली तक सुनाई दी गूंज

इधर वायु सेवा के जेट्स के उड़ान भरने के बाद उनकी गर्जना वाराणसी समेत चंदौली तक सुनाई देती रही। घाट के किनारे लोगों के बीच यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। तीनों विमान अलग-अलग दिशा से उड़ कर आ रहे थे और नमो घाट के ऊपर चक्कर लगाते हुए गुजर रहे थे। तीनों फाइटर जेट्स की रफ्तार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, इस मामले में प्रशासनिक तौर पर या वायु सेना की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस एयर शो के लिए सभी घाट पर लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, गंगा के उसे पर रेती पर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। जिला प्रशासन स्थान चिन्हित कर लोगों के बैठने की व्यवस्था में जुटा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग