वाराणसी

‘आइए VIP दर्शन कराते हैं’ कहकर विश्वनाथ धाम आए श्रद्धालुओं को लगाते थे चूना, पुलिस ने परिसर के पास से दौड़ाकर 25 को पकड़ा

Varanasi news : चौक और दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह अभियान चलाकर विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वाले 25 दलालों को गिरफ्तार किया है
2 min read
May 24, 2026
Vishwanath dham Varanasi
पकड़े गए आरोपी

वाराणसी: चौक और दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह अभियान चलाकर विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वाले 25 दलालों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोग काफी दिनों से श्रद्धालुओं को ठगने का कार्य कर रहे थे और पुलिस को लगातार उनकी शिकायतें मिल रही थी। उसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया है।

दशाश्वमेध पुलिस ने 3 और चौक पुलिस ने 22 को पकड़ा

श्री काशी विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन और स्पर्श दर्शन कराने के नाम पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को ठगने के आरोप में 25 दलालों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि चौक थाने की पुलिस में 22 लोगों जबकि दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने तीन दलालों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

मामले में जानकारी देते हुए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अनजान त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से अवैध रूप से मंदिर का पुजारी बनकर श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने की शिकायत मिल रही थी। उसके बाद रविवार की सुबह 4 से 5 बजे की बीच व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया और इस दौरान 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नए पुलिस कर्मियों को अभियान में किया गया शामिल

उन्होंने बताया कि इस काम में हाल ही में पुलिस विभाग में भर्ती किए गए पुरुष और महिला कांस्टेबल को शामिल किया गया, जिन्हें दलाल पहचानते नहीं है। इसके बाद संबंधित परिसर के आसपास और घाटों पर सादे वेशभूषा में उन्हें भेजा गया। इसके बाद ये दलाल पुलिस की पकड़ में आए। इस दौरान कुछ भागने की फिराक में थे जिन्हें पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया।

2000 तक की करते थे वसूली

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए दलाल मंदिर के आसपास और घाट पर घूमने आए श्रद्धालुओं को अपने झांसे में लेते थे और उनसे ₹500 से ₹2000 तक की ठगी की जाती थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग पंडित की वेशभूषा में रहते थे और खुद को न्यास का कर्मचारी बात कर लोगों के साथ ठगी करने का काम करते थे। फिलहाल, मामले में पकड़े गए सभी 25 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Updated on:
24 May 2026 02:19 pm
Published on:
24 May 2026 02:19 pm
Also Read
View All
पूर्वांचल में स्वाइन फ्लू के 18 केस, वाराणसी में मिले 4 मरीज, 2 अस्पतालों में बना आइसोलेशन वार्ड

वाराणसी में 6 दिनों की गिरावट के बाद फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, 4 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी, नदी में दिखी डॉल्फिन

देर रात तड़तड़ाई बनारस पुलिस की बंदूक, मुठभेड़ में घायल हुए दो बदमाश, अलग-अलग जगहों पर हुई कार्रवाई

रक्षाबंधन से पहले भाई की हुई मौत, वाराणसी में अंतिम संस्कार से पहले बहनों ने शव को बांधा राखी, बोलीं- भाई हर साल देता था गिफ्ट

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में कमी, वरुणा ने बढ़ाई मुसीबत, चेतावनी बिंदु किया पार, लोग टेंट में रहने को मजबूर