वाराणसी

जानिए कौन है सपा नेता अजय यादव, जिसने पीएम नरेन्द्र मोदी के काफिले के सामने दिखाया काला कपड़ा

पूर्व में प्रधानमंत्री के लोकार्पण करने से पहले काट दिया था पुल का फीता, बसपा के शासनकाल में पिता पर लगा था रासुका
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2020, 8:12 PM IST
SP Leader Ajay Yadav
SP Leader Ajay Yadav

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के शनिवार को बनारस आगमन के दौरान सपा नेता उनके काफिले के सामने कूद गया था और काला रंग का कपड़ा लहराया था। पुलिस ने मौके से युवक को पकड़ कर थाने लायी थी। युवक का नाम अजय यादव है जो सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी का बेटा है। पुलिस अब अजय यादव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। अजय यादव पहले भी इन कारणों से सुर्खियों में रहा था।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की यह योजनाएं समय से पूरी होती तो बदल जाती शहर की तस्वीर

मुलायम सिंह यादव व शिवपाल के करीबी माने जाने वाले सतीश फौजी का बेटा अजय यादव सपा नेता है। पीएम मोदी को काफिला जब लंका स्थित रविदास गेट से आगे बढ़ा था उसी समय सपा नेता ने सारी सुरक्षा को धता बताते हुए पीएम मोदी के काफिले के सामने आकर काला कपड़ा दिखाया था। एसपीजी ने उसे धक्का देकर किनारे कर दिया था और पुलिस ने मौके पर जाकर उसे पकड़ लिया था। सपा नेता ने प्रदेश में बढ़ते अपराध व बेरोजगारी से परेशान होकर काला कपड़ा दिखाने की बात कही है। जबकि उनके पिता सतीश फौजी ने अपने बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर ऐसी हरकत करने की बात बतायी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ पहली बार इस शहर में साथ होंगे कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा

IMAGE CREDIT: Patrika

लोकार्पण से पहले ही काट दिया था पुल का फीता
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2017 में सामनेघाट पुल का लोकार्पण किया था लेकिन लोकार्पण होने से पहले ही अजय यादव ने पुल का फीता काट दिया था। इसके बाद उसका नाम सुर्खियों में आ गया था। भेलूपुर थाने में हंगामा करने व दरोगा से मारपीट का आरोप भी लग चुका है। बताते चले कि अजय के पिता सतीश फौजी पर बसपा सरकार के समय रासुका लगाया गया था। फिलहाल लंका पुलिस सपा नेता के साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़े:-Kashi Mahakal Express के किराये में हुआ परिवर्तन, IRCTC ने जारी किया टूर पैकेज

Published on: