28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी की यह योजनाएं समय से पूरी होती तो बदल जाती शहर की तस्वीर

इन सौगातों का आज भी जनता का इंतजार, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 16 Feb 2020, 7:33 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस को 1200 करोड़ की सौगात दी है। कई योजना पूरी हो चुकी है जबकि नयी योजनाओं का भी शिलान्यास किया है। बनारस से सांसद व देश का पीएम बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने काशी के लिए अरबों रुपये का प्रोजेक्ट दिया है लेकिन कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिनकी पूरा होन से शहर की तस्वीर बदल जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ पहली बार इस शहर में साथ होंगे कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा

पीएम नरेन्द्र मोदी के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक रामनगर में बनने वाला फ्रेट विलेज है जो एशिया में अपने तरह का अनोखा प्रोजेक्ट है। जमीन अधिग्रहण में देरी के चलते यह योजना लेटलतीफी का शिकार हो रही है। योजना के पूरी हो जाने के बाद पूर्वांचल को बड़ा फायदा मिलता। एक ही जगह से सारे प्रोडेक्ट को ट्रेन, सड़क व जलपरिवहन से दूसरी जगह भेजना संभव होगा। फ्रेट विलेज में प्रोडेक्ट को रखने की सुविधा के साथ उनकी पैकिंग आदि की भी सहुलियत मिलती। पीएम मोदी ने भले ही हरी झंडी दिखा कर बनारस से हल्दिया से जल परिवहन शुरू कर दिया है लेकिन साल भर से अधिक का समय बीत गया है इसके बाद भी जल परिवहन सही ढंग से शुरू नहीं हुआ है। गंगा में कू्रज चलाना व सी प्लेन उतारने की योजना भी पूरी नहीं हो पायी है।
यह भी पढ़े:-Kashi Mahakal Express के किराये में हुआ परिवर्तन, IRCTC ने जारी किया टूर पैकेज

फुलवरिया फोरलेन का काम भी देरी का हुआ शिकार
बनारस की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम है। जनता को निजात दिलाने के लिए फुलवरिया फोरलेन का निर्माण शुरू किया गया है जो देरी का शिकार हो चुका है। इसके अतिरिक्त बनारस को पूर्वांचल के अन्य जिलों से जोडऩे वाले हाईवे का काम भी सुस्त रफ्तार में चल रहा है। गंगा में फेरी सर्विस की शुरूआत, सभी एसटीपी का निर्माण आदि ऐसी योजना है जो समय से पूरी होती तो शहर की तस्वीर बदल जाती।
यह भी पढ़े:-हमें नीद की गोली खिला कर सुला देने के बाद गला दबा देना पापा...