वाराणसी

कपड़ों में छिपाकर ले जा रहा था नकल का सामान, वाराणसी में NEET परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया छात्र

NEET Re Exam News: वाराणसी में नीट परीक्षा केंद्र के गेट पर चेकिंग के दौरान एक छात्र के कपड़ों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला। पुलिस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानें पूरी खबर...
2 min read
• •
Jun 21, 2026
NEET Exam Cheating Case, Electronic Device Found In Exam
वाराणसी में NEET परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया छात्र | फोटो सोर्स- gemini

NEET Exam Cheating Case: देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच आज NEET की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाx परीक्षा केंद्र के गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध छात्र को पकड़ लिया। पुलिस को छात्र के कपड़ों के अंदर से एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला है, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

गेट पर चेकिंग के दौरान खुली पोल

यह मामला वाराणसी के मैदागिन इलाके में मौजूद हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज का है, जिसे नीट परीक्षा का सेंटर बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले जब मेन गेट पर सभी छात्रों की तलाशी ली जा रही थी, तभी पुलिस को एक छात्र की हरकतें कुछ अजीब लगी। शक होने पर जब पुलिसकर्मियों ने उसकी अच्छे से चेकिंग की, तो उसके कपड़ों के अंदर छिपाकर रखा गया एक छोटा चिपनुमा डिवाइस बरामद हुआ।

थाने में पूछताछ, बड़े गैंग से जुड़े हो सकते हैं तार

गेट पर ही रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत एक्शन में आई और छात्र को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने उसके पास से मिले संदिग्ध डिवाइस को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह कोई मॉर्डन कम्युनिकेशन टूल है, जिसका इस्तेमाल परीक्षा में बाहर बैठे किसी सॉल्वर से मदद लेने के लिए किया जाना था। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले पर सीधे कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन छात्र को हिरासत में ले लिया गया है।

सॉल्वर गैंग के नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस

कोतवाली थाने में संदिग्ध छात्र से लगातार पूछताछ की जा रही है और जांच टीमें मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह छात्र मूल रूप से कहां का रहने वाला है और इस हाई-टेक डिवाइस को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में किन लोगों ने उसकी मदद की थी। इसके साथ ही इस एंगल पर भी बारीकी से जांच की जा रही है कि क्या इस छात्र के कुछ और साथी भी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर चुके हैं या फिर सेंटर के आसपास ही मौजूद हैं। पुलिस को शक है कि यह छात्र किसी बड़े नकल माफिया या सॉल्वर गैंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि पूरी पूछताछ के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
पिशाच मोचन कुंड में डूबकर युवक की मौत, वाराणसी के मंडलीय अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा

अखिलेश यादव के पोस्टर से गरमाई यूपी की शियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, वाराणसी पुलिस कमिश्नर को दिया पत्रक

जिसने पत्नी को पढ़ाकर आबकारी में सिपाही बनाया, अब उसे ही दिखा रही नीचा, वाराणसी में ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला

बस से नहीं सीधे एयरोंब्रिज से फ्लाइट तक जाएंगे यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर मिलेगी खास सुविधा, जानें कैसी होगी व्यवस्था

‘हम तो तैयार हैं, जेल भेजो ना’, अजय राय ने सत्ता पक्ष पर उठाए सवाल