वाराणसी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा दिल को जीत ले, दल अपने आप जीत जायेगा

बनारस में मतदान प्रतिशत का बनाये रिकॉर्ड, एक बूथ पर भी नहीं हारना चाहिए मेरा कार्यकर्ता
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2019, 12:19 PM IST
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज दिल जीत ले। दल अपने आप जीत जायेगा। बनारस में मतदान का ऐसा रिकॉर्ड बनाये की पॉलिटिकल पंडितों को भी माथापच्ची करनी पड़े।
यह भी पढ़े:-गंगा आरती में शामिल हुए पीएम नरेन्द्र मोदी, रोड शो के जरिए दिखायी ताकत


पीएम नरेन्द्र मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भरा। कहा आप तो बहुत भाग्यशाली है जो यहां पर बूथ कार्यकर्ता हैं। पश्चिम बंगाल व केरल के बीजेपी कार्यकताओं के बारे में सोचे। वह सुबह अपनी मां से कह कर निकलते हैं कि शाम तक वापस नहीं आता हूं तो अगले दिन दूसरे भाई को भेज दीजिएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल व केरल में जिस तरह से बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा हो रही है वह सबके सामने हैं। पीएम ने कहा कि यहां पर 19 मई को मदतान होना है। उस समय भीषण गर्मी पड़ती है ऐसे में बूथ कार्यकर्ताओं को मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की चुनौती होगी। ऐसे में बूथ कार्यकर्ता अभी से मतदान की तैयारी में जुट जाये।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो से पहले पहुंच गये उनके भक्त हनुमान, किया बड़ा खुलासा

पुरुषों से अधिक हो महिलाओं का मतदान प्रतिशत
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रयास करे कि पुरुषों से अधिक महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक होना चाहिए। हम लोग गुजरात में ऐसा करने का प्रयास करते थे। आप लोग भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाने की कोशिश करे। पीएम मोदी ने कहा कि बिना खर्च के ही आप अधिक से अधिक लोगों से जुड़ सकते हैं। लोगों के घर अखबार पढऩे या किसी अन्य बहाने चाहे। वहां पर उनसे जुडऩे का प्रयास करे। ऐसा करने में किसी तरह का खर्च नहीं होगा और आप अधिक से अधिक लोगों तक जुड़ जायेंगे।
यह भी पढ़े:-नामांकन के बाद मोदी लहर बन जायेगी सुनामी-अमित शाह

काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के बाद किया नामांकन
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद काल भैरव मंदिर में जाकर दर्शन किया। इसके बाद सीधे कलेक्ट्रेट परिसर गये। वहां पर पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। पीएम नरेन्द्र मोदी के नामांकन के समय शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, प्रकाश सिंह बादल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान आदि नेता उपस्थिति होकर एनडीए की ताकत को दिखाया।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम महिलाओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी को दी यह उपाधि, कहा अब कर्ज चुकाने का समय आया

Updated on:
26 Apr 2019, 12:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी