वाराणसी

गंगा आरती में शामिल हुए पीएम नरेन्द्र मोदी, रोड शो के जरिए दिखायी ताकत

पूर्वांचल तक होगा पीएम मोदी के रोड शो का असर, यूपी चुनाव 2017 में बीजेपी को हुआ था फायदा
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2019, 8:42 PM IST
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

वाराणसी: पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रोड शो में अपनी ताकत दिखाने के बाद गंगा आरती में भाग लिया। रोड शो में उमड़ी भीड़ से बीजेपी नेता बहुत गदगद है। बीजेपी नेताओं का मानना है कि इसका असर पूर्वांचल की 26 सीटों पर पड़ेगा। यूपी चुनाव 2017 में बीजेपी की स्थिति पूर्वांचल में अच्छी नहीं थी लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने तीन दिन में बनारस रहते हुए पूरे पूर्वांचल का समीकरण साध लिया था। पीएम नरेन्द्र मोदी का दो दिवसीय दौरा 26 अप्रैल को खत्म होगा इस दिन नामांकन करने के बाद प्रधानमंत्री वापस चले जायेंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी नहीं, कांग्रेस के यह दिग्गज नेता लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने की सूची जारी

IMAGE CREDIT: Patrika

वर्ष 2014 में गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी ने नामांकन भरते समय रोड शो किया था। इसके बाद से मोदी लहर के चलते बीजेपी गठबंधन ने यूपी की 80 में से 73 सीटों पर विजय हासिल की थी। बीजेपी इस जादू को फिर से दोहराना चाहती है इसलिए गुरुवार के रोड शो में अपनी सारी ताकत लगा दी। रोड शो में भीड़ उमडऩे से बीजेपी नेता भी गदगद हो गये। लंका से शुरू हुआ रोड शो गौदोलिया में जाकर खत्म हुआ। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने गंगा आरती में भी भाग लिया। बीजेपी ने भले ही रोड शो में भीड़ जुटा कर अपनी ताकत दिखायी है लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा फेल साबित हुआ है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि इस रोड शो में एनडीए के सहयोगी दल उद्धव ठाकरे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार व अन्य नेता शामिल होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीएम मोदी के रोड शो में बीजेपी मंत्री व नेता ही दिखायी पड़े।

रोड शो के पहले ही कांग्रेस ने किया था प्रत्याशी का ऐलान
राजनीति में काफी समय से चर्चा चल रही थी कि पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी चुनाव लड़ सकती है लेकिन पीएम मोदी के रोड शो के पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सूची जारी कर पार्टी की स्थिति साफ कर दी। कांग्रेस ने अजय राय को वाराणसी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव 2019 का प्रत्याशी बनाया है। जबकि अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन ने कांग्रेस से सपा में शामिल हुई शालिनी यादव को टिकट दिया है। ऐसे में 23 मई को ही पता चलेगा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो का कितना फायदा हुआ।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ तेज बहादुर यादव ने किया नामांकन, कहा असली व नकली चौकीदार में है मुकाबला

Updated on:
25 Apr 2019, 8:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी