24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ तेज बहादुर यादव ने किया नामांकन, कहा असली व नकली चौकीदार में है मुकाबला

व्यक्ति विशेष नहीं व्यवस्था के खिलाफ चुनाव लडऩे आया हूं, समर्थकोंं से एक-एक रुपया चंद्रा लेकर लड़ रहे चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Apr 2019, 5:40 PM IST

Tej Bahadur Yadav

Tej Bahadur Yadav

वाराणसी. बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव ने बुधवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। तेज बहादुर यादव ने कहा कि यह लड़ाई असली व नकली चौकीदार के बीच में है। मेरी किसी व्यक्ति विशेष से कोई अदावत नहीं है मैं व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे आया हूं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी का झंडा लगे वाहन के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गये दो केन्द्रीय मंत्री, डीएम ने कहा वीडियोग्राफी के आधार पर होगी जांच

तेज बहादुर यादव ने अपने साथियों के साथ सुबह ही नामांकन किया था लेकिन कागजातों में कुछ कमी रह गयी थी इसलिए दोपहर में जाकर सारे दस्तावेज जमा कराये हैं। नामांकन करने के बाद तेज बहादुर यादव ने कहा कि हम देश की सीमा की रक्षा करते थे इसलिए असली चौकीदार हम हैं। यह लड़ाई असली व नकली चौकीदार के बीच में है। उन्होंने कहा कि मेरे नामांकन में देश के कोने-कोने से जवान आये हैं। पीएम नेरन्द्र मोदी जब सत्ता में आये थे तो कहा था कि न खाने खाउंगा न खाने दूंगा। इसके बाद भी देश में भ्रष्टाचार व्याप्त है। तेज बहादुर यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, रोजगार आदि मुद्दों को लेकर चुनाव लडऩे आया हूं। हम लोग अपने समर्थकों से एक-एक रुपया चंदा लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो के बहाने होगा NDA का शक्ति परीक्षण

सेना में भ्रष्टाचार को दिखाया तो आज मेरी यह हालत हो गयी
तेज बहादुर यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए बीएसएफ में व्याप्त भ्रष्टाचार को दिखाया था। किस तरह से सरहदों की रखवाली करने वाले जवानों को खाना दिया जाता है उसकी तस्वीर दिखायी थी नतीजा हुआ कि मुझे ही सेवा से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जो जंग शुरू की है वह आगे भी जारी रहेगी। इसी जंग को लडऩे के लिए ही चुनावी मैदान में आना पड़ा है।
यह भी पढ़े:-नामांकन के बाद मोदी लहर बन जायेगी सुनामी-अमित शाह

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग