वाराणसी

गाय को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, वाराणसी में सपा नेता ने खून से लिखा पीएम नरेंद्र मोदी को खत, साथ में लेकर आए थे लैब टेक्नीशियन

Varanasi politics news: वाराणसी में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने को लेकर समाजवादी पार्टी ने अनोखा प्रदर्शन किया है।
3 min read
• •
Jun 29, 2026
Protest for cow
ज्ञापन देते सपा नेता, Pc-Patrika

Protest for Cow in Varanasi : वाराणसी में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने को लेकर समाजवादी पार्टी ने अनोखा प्रदर्शन किया है। यहां जिला मुख्यालय पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक खत लिखा है और मांग की है कि जल्द से जल्द गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कई बार मांग की गई, लेकिन सरकार ने उसे अनदेखी कर दिया। सरकार सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति कर रही है। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि गाय को लेकर राजनीति पूरी तरह से बंद होनी चाहिए।

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया है। समाजवादी पार्टी के नेता जीशान अंसारी ने अपने खून से खत लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि जल्द से जल्द राष्ट्र माता के रूप में गाय को घोषित किया जाए। इस दौरान उनके साथ एक लैब टेक्नीशियन भी मौजूद था, जिसने जीशान के शरीर से खून निकल कर खत लिखने के लिए दिया। इस तरह का अनोखा विरोध प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर कौतूहल का विषय बना रहा।

गाय के नाम पर सत्ता में आई बीजेपी: सपा नेता

इस दौरान जीशान अंसारी ने कहा कि गाय को राजनीति का जरिया बनाकर बीजेपी सत्ता में आई और वही अब गाय को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने में क्या हर्ज हो सकता है। जीशान अंसारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के बड़े नेता यह कहते फिर रहे हैं कि गाय तो पहले से ही माता है। जीशान ने कहा कि हमारी मांग है कि यदि मौखिक रूप से गाय माता है, तो उसे लिखित रूप से राष्ट्र माता का दर्जा देने में सरकार को क्या दिक्कत है।

इस दौरान अंसारी ने कहा कि गाय को लेकर पूरे देश का एक भावनात्मक जुड़ाव है। जिस तरह से गोवंश की हत्या हो रही है, बीफ का एक्सपोर्ट किया जा रहा है, यह पूरे देश के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। ऐसे में जरूरत है एक ठोस कानून की, जिससे गायों का संरक्षण किया जा सके। सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पहले से ही यह स्टैंड रहा है कि गाय को लेकर किसी भी तरह की राजनीति ना हो। यदि सत्ता पक्ष को लगता है कि गाय के ऊपर राजनीति हो रही है, तो गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दे देना चाहिए, जिससे राजनीति बंद हो सके।

गाय पर हो रही राजनीति

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा कि गाय राजनीति करने का विषय नहीं है, बल्कि गाय की पूजा करनी चाहिए और देश का प्रत्येक नागरिक गाय को पूजता है। ऐसे में लोगों की आस्था भी गौ माता के साथ है। सपा नेता ने बताया कि इससे पहले भी वह गाय को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं और सरकार को ज्ञापन भेज चुके हैं, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी खून से खत लिखे जाने के बावजूद सरकार इस पर ध्यान नहीं देगी, क्योंकि सरकार को सिर्फ और सिर्फ गाय पर राजनीति ही करनी है।

Updated on:
29 Jun 2026 02:04 pm
Published on:
29 Jun 2026 02:04 pm
Also Read
View All
‘अराजक मानसिकता वाले केवल विष घोलते हैं, हिम्मत है तो इस्तीफा दें’, राहुल गांधी पर बरसे नितिन नवीन

‘ये अराजकतावादी सोच वाले लोग हैं’ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- अगर राहुल गांधी में हिम्मत है, तो उन्हें पहले इस्तीफा दे

बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’: काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जेन-जी के साथ शक्ति प्रदर्शन, वडनगर से पहुंचे कार्यकर्ता

PM मोदी के 25 साल पूरे: काशी में नितिन नवीन की पहली जनसभा, PM मोदी बोले- काम खुद बोलना चाहिए

298 करोड़ का टैक्स बकाया! वाराणसी नगर निगम ने भवन स्वामियों को दी कुर्की की चेतावनी, जानें कब है अंतिम तिथि