वाराणसी

BHU से पढ़ीं सुशीला कार्की का नेपाल का PM बनना लगभग तय! पति ने किया था प्लेन हाईजैक; इमरजेंसी के दौरान हुए गिरफ्तार

Nepal Gen Z Protest: BHU से पढ़ीं सुशीला कार्की का नेपाल का PM बनना लगभग तय माना जा रहा है। उनके पति का विवादों से नाता रहा है।
2 min read
Sep 11, 2025
about sushila karki husband durga prasad subedi
BHU से पढ़ीं सुशीला कार्की का नेपाल का PM बनना लगभग तय। फोटो सोर्स-X

Nepal Gen Z Protest: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित BHU (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) की स्टूडेंट रहीं सुशीला कार्की का नेपाल का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाना तय माना जा रहा है। नेपाल की लोकल मीडिया के मुताबिक Gen-Z का समर्थन सुशीला कार्की को मिला है।

पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी का रहा है विवादों से नाता

नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की रही हैं। BHU से उन्होंने 1973-74 में राजनीति शास्त्र में मास्टर्स किया। कार्की के पति दुर्गा सुबेदी का कई आंदोलनों से नाता रहा है।

सुशीला कार्की के पति को किया गया था गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 जून 1973 को कार्की के पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी ने प्लेन हाईजैक किया था। इस प्लेन में 22 लोग सवार थे। 32 लाख रुपए का प्लेन में बैग था जिसे गिरजा प्रसाद कोइराला को सौंपा गया था। इस बैग को सौंपने का मकसद महेंद्र सरकार (राजा महेन्द्र बीर बिक्रम शाह देव) को गिराना बताया जाता है। कैश लेकर प्लेन को रवाना कर दिया गया था और अपहरणकर्ता वाराणसी आ गए थे। जानकारी के मुताबकि, इंदिरा गांधी सरकार में इमरजेंसी के दौरान दुर्गा प्रसाद सुबेदी वाराणसी के नगवां इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

कौन हैं सुशीला कार्की

बता दें कि सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश हैं। उनके पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी नेपाली कांग्रेस में युवा विंग के नेता थे, लेकिन पार्टी संबद्धता के लिहाज से वह गैर-राजनीतिक रहीं। सुशीला कार्की की छवि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त करने वालों में नहीं है। दरअसल, 2017 में सुशीला कार्की पर कार्यपालिका में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए महाभियोग लाया गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री नेपाल की बनती हैं तो भारत में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पीएम बनने पर क्या होगी प्राथमिकता

मीडिया से बात करते हुए सुशीला कार्की ने कहा कि वे इस भूमिका के लिए तैयार हैं। जनरेशन-जेड समूह ने नेपाल में हाल ही में हुए आंदोलन का नेतृत्व किया था और उन्हें भरोसा है कि वह कुछ समय के लिए सरकार का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी तात्कालिक प्राथमिकता विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान गंवाने वालों के परिवारों को सम्मान और सहायता प्रदान करना होगी।

Updated on:
11 Sept 2025 01:29 pm
Published on:
11 Sept 2025 01:20 pm