वाराणसी

ट्रैफिक कैमरे खोल रहे यातायात नियम तोडऩे वालों की पोल, आठ दिन में हुआ 10 हजार बाइक का चालान

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे हुए है कैमरे, वाहन का नम्बर प्लेट भी कर लेते हैं ट्रेस

less than 1 minute read
Nov 26, 2019
Traffic Camera
Traffic Camera

वाराणसी. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए चौराहो पर लगाये गये कैमरे अब बहुत अच्छा रिजल्ट दे रही है। यातायात पुलिस के अनुसार इन कैमरों की मदद से आठ दिन में दस हजार बाइक सवारो का चालान हुआ है। वाहन चालकों को पता भी नहीं चला है और उनकी गलती पर चालान कट चुका है।
यह भी पढ़े:-झुन्ना पंडित गिरोह काा सदस्य व 25 हजार के इनामी बदमाश राजेश पटेल गिरफ्तार

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट कैमरे लगाये गये हैं जो वाहन की नम्बर प्लेट को भी ट्रेस कर लेते हैं। बहुत से बाइक सवार ऐसे होते हैं जो चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी को देख कर नियमों का पालन करते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि पुलिसकर्मी का ध्यान दूसरी तरफ है तो वह मौका पाकर नियम को तोड़ देते हैं। ऐसे लोगों की पोल अब कैमरा खोल रहा है। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर कुल 141 कैमरे लगाये गये हैं जो नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त नजर रखते हैं। इन कैमरों के जरिए नियम तोडऩे वालों की फोटो ली जाती है इसके बाद चालान किया जाता है। कैमरों से फायदा हुआ कि मात्र आठ दिन में दस हजार बाइक का चालान कट चुका है। उन्होंने लोगों से नियम का पालन करने की अपील की है जिससे चालान कटने की स्थिति से बचा जा सके।
यह भी पढ़े:-छात्रसंघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी सारी ताकत

Published on:
26 Nov 2019 04:29 pm
Also Read
View All
दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर थाने में पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश, आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे बयान

वाराणसी कोर्ट का फैसला: चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत, 29 साल बाद 2 रिटायर्ड दारोगा और डॉक्टर को मिली सजा

चंद महीनों में कई सौ करोड़ का खेल! कई राज्यों में खड़ा किया सट्टेबाजों का बड़ा नेटवर्क, कौन है ‘मलिक’ जिसकी तलाश कर रही पुलिस

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण: जिला प्रशासन ने मस्जिद कमेटियों को दिया प्रस्ताव, एक सप्ताह में देना होगा जवाब

वाराणसी में IPL में 25 करोड़ का सट्टा! मुंबई के 9 सटोरी समेत 11 गिरफ्तार, ‘सेफ हाउस’ से चल रहा था खेल