वाराणसी

MLC Election: ‘सपा चुनाव हार रही, इसलिए बना रही माहौल’, वाराणसी स्नातक से बीजेपी प्रत्यासी का आरोप

UP Politics News: वाराणसी खंड स्नातक से बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह ने बताया कि वाराणसी खंड से स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 1:20 PM IST
Varanasi latest news
बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह, (PC-PATRIKA)

MLC Election UP: उत्तर प्रदेश में हुए एमएलसी चुनाव के बाद अब नतीजे की बारी है। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए पहाड़िया मंडी में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। आठ जिलों के मतदाता अब 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। इस दौरान आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी जारी हो चुका है। रविवार और सोमवार की रात मंडी में समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने देर रात हंगामा किया और आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे कुछ देर तक बंद किए गए और बार-बार लाइट काटी जा रही थी। सपा का आरोप है कि चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। वहीं, बीजेपी के स्नातक पद के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला है।

दोनों सीट पर बीजेपी के जीतने का दावा

वाराणसी खंड स्नातक से बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह ने बताया कि वाराणसी खंड से स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है। बीती रात मतगणना स्थल पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सीसीटीवी बंद होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने के बाद केदारनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि जब भी कोई चुनाव हारता है तो वह एक माहौल बनाने की कोशिश करता है, समाजवादी पार्टी के लोग वही माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया एकदम निष्पक्ष तौर पर संपन्न हुई है और निष्पक्षता के साथ ही गिनती भी की जा रही है। सपा के विभिन्न स्थानों पर हंगामा करने को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी हारती है तो इसी तरह का माहौल बनाती है।

दरअसल, सोमवार और रविवार की रात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि जानबूझकर स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद किया गया है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि बार-बार बिजली भी काटी जा रही थी, ताकि कैमरे काम करना बंद कर दें। सपा के महासचिव लालू यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी सत्ता पक्ष के साथ मिलकर हेरा फेरी करने के चक्कर में लगे हुए हैं। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को किसी तरह संभाला।

सपा ने जीता था पिछला चुनाव

वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी सीट पर सपा के निर्वतमान एमएलसी आशुतो सिन्हा और बीजेपी के पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। इससे पहले भी केदारनाथ सिंह बीजेपी की तरफ से एमएलसी चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, सपा के आशुतोष सिन्हा ने पिछला चुनाव जीता था। 2020 में आशुतोष सिन्हा को 26,335 मत मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 22,685 मत मिले थे। हालांकि केदारनाथ सिंह के हार के बावजूद भी बीजेपी ने उनके ऊपर भरोसा जताया है और एक बार फिर से उन्हें एमएलसी चुनाव का टिकट दिया गया है।

Updated on:
27 Oct 2026, 1:20 PM IST
Published on: