वाराणसी

गंजारी स्टेडियम के चारों ओर बिछेगा फोरलेन का जाल, रिंग रोड से बनेगा ट्रैफिक सर्किट, दो गांवों की जमीन के लिए अधिसूचना जारी

Varanasi latest news: वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के चारों तरफ फोरलेन सड़क का जाल बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह सड़क रिंग रोड फेज 2 से शुरू होकर स्टेडियम तक जाएगी और फिर वापस घूम कर रिंग रोड फेज 2 से जुड़ जाएगी।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
Varanasi latest news
स्टेडियम की सांकेतिक तस्वीर, (Pc- वीरू यादव X)

Cricket Stadium in Varanasi: वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के चारों तरफ फोरलेन सड़क का जाल बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह सड़क रिंग रोड फेज 2 से शुरू होकर स्टेडियम तक जाएगी और फिर वापस घूम कर रिंग रोड फेज 2 से जुड़ जाएगी। इसके लिए गंजारी और हरपुर गांव की करीब 6.62 हेक्टेयर जमीन अधिगृहत की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के कार्यालय की तरफ से इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।

करीब 20 करोड़ होगी लागत

गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को चारों तरफ से सड़कों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच चुकी है। यह प्रस्तावित सड़क रिंग रोड फेज 2 से शुरू होकर स्टेडियम के चारों तरफ से घूमेगी और फिर रिंग रोड फेज 2 में जुड़ जाएगी। इससे स्टेडियम के लिए एक अलग ट्रैफिक सर्किट तैयार होगा। बताया जा रहा है कि यह सड़क 30 मीटर चौड़ी होगी। लोक निर्माण विभाग के तरफ से इसके लिए टेंडर भी जारी करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

नई बनने वाली सड़क के दोनों तरफ 9 मीटर का कैरेजवे यानी कि कुल 18 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क होगी। शेष बचे हिस्से में सड़क के किनारे बनने वाले ढांचे तैयार किए जाएंगे। 15 महीने में इस सड़क को बनाना है और इसकी टेंडर प्रक्रिया जारी होने वाली है। करीब 19.94 करोड रुपए की इसकी अनुमानित लागत होने वाली है। इसका मुख्य उद्देश्य रिंग रोड फेज 2 से स्टेडियम तक पहुंचने और स्टेडियम के चारों तरफ आवागमन को व्यवस्थित करना है।

घटेगा ट्रैफिक का दबाव

सरकार की मंशा है कि गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही आसपास के इलाके और सड़कों को भी आधारभूत सुविधाओं के हिसाब से विस्तारित किया जाए। ऐसे में प्रस्तावित फोरलेन सड़क स्टेडियम को सिर्फ एक पहुंच मार्ग देने का बजाय पूरे इलाके को रिंग रोड नेटवर्क से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैच होने पर एक साथ हजारों दर्शक यहां पहुंचेंगे और उनके वाहनों की आवाजाही होगी। ऐसे में मौजूदा सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ जाएगा। नई फोर लाइन सड़क बनने के बाद स्टेडियम के चारों तरफ वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध रहेगा। रिंग रोड से आने वाले वाहनों को स्टेडियम तक पहुंचाने और आयोजन के बाद वापस रिंग रोड पर निकलने को लेकर यह कवायद शुरू की गई है।

Updated on:
03 Oct 2026 08:12 am
Published on:
03 Oct 2026 08:12 am
Also Read
View All
‘ग्राउंड ही नहीं, फोन पर भी लड़ेंगे चुनाव’, वाराणसी में सोशल मीडिया कार्यशाला में पहुंचे विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक सप्ताह तक रुके थे बापू, कमरे में रखी गईं दुर्लभ तस्वीरें लेकिन नहीं बन पाया म्यूजियम

हवाई सर्वे के बाद काशी में एयर शो का काउंटडाउन शुरू, अस्सी से नमो घाट तक रहेगी परिंदे पर भी नजर

बाहर अपराधी जेल में शिक्षक, कैदियों में जगा रहे शिक्षा की ललक, वाराणसी के कारागार में पढ़ाने के लिए मिलता है वेतन

‘8 दिनों से सेंट्रल ऑफिस के बाहर धरना’, BHU में चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग पर अड़े छात्र