वाराणसी

बनारस एनकाउंटर: 80 लाख के बंटवारे के लिए कारोबारी को मारा, पुलिस मुठभेड़ में 2 मुख्य आरोपी को लगी गोली

Varanasi crime news: Jitendra murder case in Varanasi : वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बदमाशों और एसओजी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ की इस घटना में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है।
2 min read
Jun 29, 2026
Jitendra murder case accused arrested in en encounter in Varanasi

Encounter in Varanasi: वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बदमाशों और एसओजी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ की इस घटना में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों अवलेशपुर में किराना कारोबारी जितेंद्र कुमार की हत्या के मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। वहीं, कुछ अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी की बात भी सामने आ रही है।

8 जून को किराना कारोबारी जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस और एसओजी की कार्रवाई में घायल हुए दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में गोलू पटेल उर्फ माफिया और ज्ञान पटेल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग

एडीसीपी वरुणा लिपि नागायत ने बताया कि रविवार की देर रात रोहनिया पुलिस और एसओजी की टीम ने अवलेशपुर इलाके में दबिश दी। इस दौरान जितेंद्र कुमार की हत्या के मामले में वांछित आरोपियों ने पुलिस टीम से घिरता देख फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दो आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

एडीसीपी ने बताया कि 8 जून की रात बाइक सवार बदमाशों ने जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि जांच में हत्या के पीछे जमीन की खरीद बिक्री से जुड़ा विवाद सामने आया है। जितेंद्र ने 80 लाख रुपए में एक जमीन बेची थी और इसी रकम के बंटवारे को लेकर उनके भाइयों और करीबियों के बीच मनमुटाव चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसी वजह से जितेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई थी।

3 अन्य आरोपी भी पकड़े गए

वहीं, बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल हुए दो आरोपियों के अलावा तीन अन्य और आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी बदमाश मिर्जापुर के अहरौरा के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र के बैंक खाते में रखे पैसे को हड़पना चाहते थे। इससे पूर्व भी जितेंद्र की आरोपियों से कहासुनी हुई थी, लेकिन जितेंद्र ने आरोपियों को पैसे देने से मना कर दिया था।

Updated on:
29 Jun 2026 09:47 am
Published on:
29 Jun 2026 08:55 am
Also Read
View All
वाराणसी में आम से लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

निर्यात का हब बन रहा बनारस, ओमान और खाड़ी देशों में भेजी जाएगी 700 मिट्रिक टन बिस्किट की खेप, पूर्वांचल को होगा बड़ा फायदा

‘उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, माफ करना पापा’, सुसाइड नोट लिखकर BHU के जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी

‘प्रोजेक्ट मुसहर’ से बदल रही काशी की मुसहर महिलाओं की जिंदगी, समाज में मिल रही अलग पहचान, मुख्य धारा से जुड़ रहा जीवन

दिसंबर तक वाराणसी एयरपोर्ट का किया जाए विस्तार, ग्रीन जोन बनाने का काम भी जल्द हो पूरा, उड्डयन मंत्री ने दिए आदेश