वाराणसी

वाराणसी में PM की सभा में अव्यवस्था का आरोप, दो मेडिकल छात्राएं बेहोश, सड़क जाम कर प्रदर्शन

PM Modi Rally Chaos : पीएम मोदी की जनसभा में अव्यवस्था का आरोप! उपकार नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं गर्मी और प्यास से हुईं बेहोश, आक्रोशित छात्राओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। कॉलेज प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप।
2 min read
Feature image
पीएम मोदी की सभा में अव्यवस्था का आरोप, PC- ANI

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति वंदन जनसभा स्थल (BLW ग्राउंड) पर सोमवार को भारी अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए उपकार नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं ने हंगामा कर दिया। कार्यक्रम से लौटते समय कई छात्राएं चक्कर खाकर गिर पड़ीं, जिनमें दो छात्राएं बेहोश हो गईं।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कड़ी धूप में बंद पंडाल में लंबे समय तक बैठाए रखा गया। पानी, हवा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी रही। बाहर निकलने का प्रयास करने पर उन्हें जबरन रोका गया। इससे कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब छात्राएं वापस लौट रही थीं, तभी उपकार नर्सिंग कॉलेज की एएनएम और GNM की छात्राएं सुंदरपुर-लंका मार्ग पर बेहोश हो गईं। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले कॉलेज लाया गया, जहां तीन छात्राओं की स्थिति काफी गंभीर बताई गई।

आक्रोशित छात्राओं और उनके परिजनों ने सुंदरपुर-लंका रोड को जाम कर दिया और जोर-जोर से नारे लगाए। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

छात्राओं का मुख्य आरोप था कि उन्हें जबरन रैली में ले जाया गया। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें फोन, पैसे और पानी की बोतल ले जाने की भी अनुमति नहीं दी, जबकि अन्य कॉलेजों के छात्रों को इन सुविधाओं के साथ बसों से भेजा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें कड़ी धूप में पैदल चलना पड़ा।

मौके पर पहुंचे DCP और ADM सिटी

रैली के बाद हंगामा बढ़ता देख डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों सहित कई थानों की फोर्स बुलाई। डीसीपी और पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया और रास्ता साफ करने की अपील की।

कुछ देर बाद कॉलेज प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से अंदर आकर बात करने की अपील की। पुलिस के आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और कॉलेज कैंपस में वापस चली गईं।

छात्राओं ने बताया कि कॉलेज ग्रुप में मैसेज आया था कि “बाहर कुछ भी होता है तो कॉलेज की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी”। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर रास्ते में कोई अनहोनी हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

Updated on:
28 Apr 2026 10:16 pm
Published on:
28 Apr 2026 10:16 pm
Also Read
View All
‘अराजक मानसिकता वाले केवल विष घोलते हैं, हिम्मत है तो इस्तीफा दें’, राहुल गांधी पर बरसे नितिन नवीन

‘ये अराजकतावादी सोच वाले लोग हैं’ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- अगर राहुल गांधी में हिम्मत है, तो उन्हें पहले इस्तीफा दे

बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’: काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जेन-जी के साथ शक्ति प्रदर्शन, वडनगर से पहुंचे कार्यकर्ता

PM मोदी के 25 साल पूरे: काशी में नितिन नवीन की पहली जनसभा, PM मोदी बोले- काम खुद बोलना चाहिए

298 करोड़ का टैक्स बकाया! वाराणसी नगर निगम ने भवन स्वामियों को दी कुर्की की चेतावनी, जानें कब है अंतिम तिथि