वेट लॉस

Foundayo Weight Loss Pill : मोटापा दूर करने का नया टैबलेट FDA ने किया अप्रूव, ओजेम्पिक से है सस्ता

Foundayo Weight Loss Pill FDA approves : वजन घटाने के इंजेक्शन के बीच एक एक नई दवा ने एंट्री मारी है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने दवा निर्माता कंपनी एली लिली (Eli Lilly) की नई GLP-1 दवा 'Foundayo' को मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ इसे Wegovy और Ozempic जैसे इंजेक्शन से सस्ता विकल्प बता रहे हैं।

2 min read
Apr 02, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Foundayo Weight Loss Pill FDA approves : ओजेम्पिक इंजेक्शन का उपयोग वजन घटाने में किया जा रहा है। इसी बीच एक नई दवा ने एंट्री मारी है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने दवा निर्माता कंपनी एली लिली (Eli Lilly) की नई GLP-1 दवा 'Foundayo' को मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ इसे Wegovy और Ozempic जैसे इंजेक्शन से सस्ता विकल्प बता रहे हैं।

एली लिली (Eli Lilly) की ओर से वजन घटाने की दवा 'फाउन्डायो' के बारे में यूज, साइड इफेक्ट्स और कीमत आदि के बारे में बताया गया है।

ये भी पढ़ें

Heart Attack New Medicine : हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाएगा वेट लॉस इंजेक्शन ‘Wegovy’, NHS ने दी मंजूरी

क्लिनिकल ट्रायल में दिखा रिजल्ट?

क्लिनिकल ट्रायल (ATTAIN-1) में पाया गया कि इस दवा की सबसे ज्यादा डोज लेने वाले मरीजों ने 72 हफ्तों में औसतन 27.3 पाउंड (लगभग 12.4%) वजन कम किया।

'फाउन्डायो' की मुख्य विशेषताएं

फीचरविवरण
दवा का नामFoundayo (जेनेरिक नाम: Orforglipron)
प्रकारGLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट (ओरल टैबलेट)
डोजदिन में केवल एक बार (बिना किसी खाने-पीने के प्रतिबंध के)
उपलब्धता6 अप्रैल 2026 से (USA में शुरू)
वजन घटाने का औसतट्रायल में 12.4% (लगभग 27 पाउंड) तक वजन कम हुआ

कैसे काम करती है यह दवा?

कंपनी ने बताया है कि यह दवा शरीर में GLP-1 हार्मोन की नकल करती है, जिससे दिमाग को पेट भरा होने का संकेत मिलता है। साथ ही पाचन की गति धीमी हो जाती है, जिससे भूख कम लगती है। इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Foundayo Weight Loss Pill Price : 'फाउन्डायो' की कीमत

कैटेगरीअनुमानित मासिक खर्च (USD)भारतीय रुपये में (लगभग)
इंश्योरेंस के साथ (कूपन द्वारा)$25₹2,100
बिना इंश्योरेंस (शुरुआती कीमत)$149₹12,500
बिना इंश्योरेंस (अधिकतम डोज)$349₹29,000

नोट- हालांकि, ये कीमत अमेरिका के ग्राहकों के लिए है। कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती है तो किस कीमत पर बेचेगी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

'फाउन्डायो' के फायदे (Foundayo Benefits)

  • इंजेक्शन की जरूरत नहीं, सुई के डर से मुक्ति।
  • कमर की चौड़ाई (Waistline) कम करने में सहायक।कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर में सुधार।
  • टाइप-2 डायबिटीज के बिना भी प्रभावी।

'फाउन्डायो' के साइड इफेक्ट्स ( Foundayo Side effects)

कंपनी इस दवा के साइड इफेक्ट्स को लेकर ये जानकारी दी है कि सेवन करने से बालों का झड़ना दिख सकता है। इसके अलावा पाचन संबंधी समस्याएं (पेट दर्द, गैस, दस्त आदि) हो सकती हैं।

इन लोगों को बरतनी होगी सावधानी!

अगर आप थायराइड ट्यूमर (गर्दन में गांठ या सूजन) से ग्रसित हैं। किडनी और पैनक्रियाज जैसी दिक्कत है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेकर दवा का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Alka Yagnik Hearing Loss : अल्का याग्निक को SNHL बीमारी, बहरापन का खतरा! डॉक्टर से जानिए लक्षण और कारण

Also Read
View All

अगली खबर